63 साल की उम्र में भी अनिल कपूर की फिटनेस देखते ही बनती है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं उनकी तस्वीरें देख फैंस ही नहीं सितारे भी तारीफ कर रहे हैं। अनिल कपूर पिछले कुछ समय से लगातार वर्कआउट की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
63 की उम्र अनिल कपूर ने बनाई ऐसी बॉडी, तस्वीरें देख सितारे भी बोले 'झक्कास'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अनिल कपूर लंबे समय से बॉडी बनाने पर ध्यान दे रहे थे लेकिन किसी ना किसी वजह से ये नहीं हो पा रहा था। अब जब लॉकडाउन है तो वो इसका भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। अनिल कपूर ने अपनी तस्वीरों के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है और बताया है कि ये इतना भी मुश्किल नहीं है।
अनिल कपूर ने आगे लिखा कि 'मेरे ट्रेनर मार्क और मैं पिछले काफी सालों से बात कर रहे थे कि बॉडी पर काम करना चाहिए। करीबन छह सालों से। हर बार कुछ ना कुछ रुकावट आ जाती थी कभी कोई फिल्म, कभी ब्रांड का प्रचार करना या फिर परिवार को समय देने के चक्कर में यह चीज छूट जाती थी। हर साल हम यही कहते थे कि इस साल पक्का करेंगे। अब जब हम बहुत मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं तो कुछ ऐसा सकारात्मक कीजिए जिसकी इच्छा आपको सालों से थी। अपने शरीर को मजबूत बनाइए, इम्युनिटी बढ़ाइए, लचीलापन लाइए, अपने शरीर का सम्मान कीजिए। हमें इतना समय शायद जिंदगी में दोबारा नहीं मिलेगा।'
View this post on Instagram
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on
अनिल कपूर की इस तस्वीर पर शिल्पा शेट्टी ने लिखा- 'प्रेरित करने वाला।' फराह खान ने कहा- 'केवल आप ही कर सकते हैं।' सुनील शेट्टी कहते हैं- 'किलर कपूर।' अनुराग कश्यप ने कमेंट किया- 'सर क्या कर रहे हो? कितना शर्मिदा करोगे?'
कोरोना से ठीक होने के बाद कनिका कपूर ने शेयर की पहली तस्वीर, माता-पिता भी आए नजर