Anil Kapoor: अनिल कपूर ने अपनी सुपर वुमन सुनीता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फराह ने शेयर किया प्यारा वीडियो
Anil Kapoor Wife Sunita Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता का आज जन्मदिन है। इस खास मौके को अनिल की इस शानदार पोस्ट ने और भी ज्यादा खुशनुमा बना दिया। अनिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सुनीता और अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही एक लंबा नोट भी लिखा है। अनिल के अलावा फराह खान ने भी सुनीता को एक स्पेशल वीडियो के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरी सुपर वुमन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. वो सबसे अच्छी इंसान जो हर दिन को सिर्फ मेरे साथ रहकर एक्साइटिंग बना देती है...चाहे अच्छा हो, बुरा हो या बदसूरत, तुम हर दिन को सार्थक बनाती हो। जिस दिन से मैं तुमसे मिला हूं, तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त रही हो, हर उस चीज में मेरी साथी रही हो जो वाकई मायने रखती हैं।'
आगे अनिल ने सुनीता के लिए लिखा, 'तुम्हारे साथ जीवन सिर्फ एक सफर नहीं है- यह प्यार, हंसी और अंतहीन यादों से भरा एक रोमांच है। तुम हमारे घर की जान हो, हर सफलता के पीछे की ताकत हो और वो वजह हो जिसकी वजह से मैं हर दिन मजबूती के साथ जागता हूं।'
अनिल ने आगे लिखा, 'आज और हर दिन आपका जश्न मनाने के लिए, मेरा प्यार सुनीता कपूर, आपसे अभी, हमेशा और हमेशा प्यार करता हूं।'
यह भी पढ़ें:
कौन अभिनेता थे, जिन्होंने 'जीना इसी का नाम है' में दिखाई बड़े अभिनेताओं की असली कहानी, दीप्ति के साथ जमी जोड़ी
बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान ने भी सुनीता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। फराह ने इंस्टाग्राम पर एक लाजवाब वीडियो शेयर किया, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे गाना गाते नजर आ रहे हैं। फराह ने इस पोस्ट के साथ लिखा, 'जब हर कोई यह गाना गाता है तो आपको पता चल जाता है कि यह सुनीता कपूर का जन्मदिन है। लव यू सुनीता.. कुछ लोग आधी रात तक जागते हैं।'
यह भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोलीं- सिकंदर के साथ काम करना मानो...