सब्सक्राइब करें

Animal Day 1 BO Collection: ‘एनिमल’ के अंतिम आंकड़ों के आगे सारे अनुमान ध्वस्त, ‘पठान’ को इतने करोड़ से धोया

अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 02 Dec 2023 01:24 PM IST
विज्ञापन
Animal Day 1 Box Office Collection final figure beats early predictions beats pathaan with huge margin
एनिमल, पठान - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई

अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की पहले दिन की कमाई के अंतिम आंकड़े आ गए हैं। फिल्म ने शुक्रवार देर रात तक मिले रुझानों से भी ज्यादा कमाई की है। अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली ये हिंदी की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म ने इस साल के पहले महीने में रिलीज शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की पूरे देश में पहले दिन हुई कमाई से करीब सात करोड़ रुपये ज्यादा कमाए हैं।



Animal Review: हिंदी सिनेमा को मिला एल्फा एंग्री यंगमैन, रणबीर कपूर और रश्मिका की अदाकारी ने जमाया असली रंग

Trending Videos
Animal Day 1 Box Office Collection final figure beats early predictions beats pathaan with huge margin
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने साउथ सिनेमा के दर्शकों का दिल तो जीता ही, इसके हिंदी संस्करण ने भी करीब करीब उतनी ही कमाई की है जितनी कमाई साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ ने की थी। अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन अपने दक्षिण भारतीय संस्करणों से 9.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन 63.80 करोड़ रुपये रहा है। ये बीती रात के 60 करोड़ के रुझान से कहीं ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Day 1 Box Office Collection final figure beats early predictions beats pathaan with huge margin
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंतिम आंकड़ो के मुताबिक फिल्म का भाषावार कलेक्शन इस प्रकार रहा:

एनिमल का पहले दिन का कलेक्शन

भाषा कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
हिंदी 54.75
तेलुगु 08.55
तमिल 00.40
मलयालम 00.01
कन्नड़ 00.09
कुल 63.80

Animal Day 1 Box Office Collection final figure beats early predictions beats pathaan with huge margin
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन सारी भाषाओं को मिलाकर 57 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘एनिमल’ ने यह रिकॉर्ड लंबे अंतर से तोड़ दिया है। सिर्फ हिंदी संस्करण की बात करें तो उसमें भी ये फिल्म ‘पठान’ की कमाई से रत्ती भर ही पीछे रही है। फिल्म ‘पठान’ ने सिर्फ हिंदी में पहले दिन 55 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि ‘एनिमल’ का कलेक्शन 54,75 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
Animal Day 1 Box Office Collection final figure beats early predictions beats pathaan with huge margin
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी की टॉप 5 फिल्में अब इस प्रकार हैं:

फिल्म पहले दिन की कमाई (करोड़ रुपये में)
जवान (2023)  75.00
एनिमल (2023)    63.80
पठान (2023)  57.00
वॉर (2019)  53.35
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018)  52.25

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed