फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal Day 14 BO Collection: ‘गदर 2’ और ‘पठान’ से आगे भाग रहा ‘एनिमल’, बॉक्स ऑफिस के रण में एक और विजय

Fri, 15 Dec 2023 08:39 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 15 Dec 2023 08:39 AM IST
सार

फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर दर्शक इन दिनों दो वर्गों में बंटे हुए। एक वर्ग युवाओं का है जो इस फिल्म को देख रहा है और इसके संगीत व इसके एक्शन सीन्स का आनंद उठा रहा है।

विज्ञापन
Animal Day 14 Box office Collection collects more than 100 cr in second week Jawan Pathaan Gadar 2
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब जबकि बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ के मुकाबले की तस्वीर साफ हो चुकी है, और सलमान खान और कैटरीना कैफ की मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म ‘टाइगर 3’ का बॉक्स ऑफिस नतीजा भी औसत से लेकर हिट के बीच कहीं अटक गया है, रणबीर कपूर ने हिंदी सिनेमा में कामयाबी की एक ऐसी लकीर खींच दी है, जिसे छोटा कर पाना किसी दूसरे अभिनेता के लिए हाल फिलहाल में मुश्किल ही होगा। 1 दिसंबर को रिलीज हुई ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते (14 दिन) में भी इस साल की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘पठान’ और ‘गदर 2’ से आगे बनी हुई है। इस शुक्रवार को भी कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है लिहाजा फिल्म ‘एनिमल’ का जलवा अभी तीसरे हफ्ते भी जारी रहने वाला है।

Animal Day 14 Box office Collection collects more than 100 cr in second week Jawan Pathaan Gadar 2
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोगों को भा रहा संगीत

फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर दर्शक इन दिनों दो वर्गों में बंटे हुए। एक वर्ग युवाओं का है जो इस फिल्म को देख रहा है और इसके संगीत व इसके एक्शन सीन्स का आनंद उठा रहा है। तो दूसरा वर्ग उन प्रौढ़ दर्शकों का है जिन्हें सिनेमा में सामाजिक विद्रूपता पसंद नहीं आती है। इस वाद विवाद से भी फिल्म को काफी फायदा हुआ है। फिल्म के संगीत की सफलता का आलम ये है कि इसमें ‘अर्जन वैली’ लिखने और गाने वाले भूपिंदर बब्बल को टी सीरीज ने अपना एक्सक्लूसिव कलाकार बना लिया है। फिल्म की शानदार ओपनिंग से शुरू हुआ सिलसिला फिल्म की रिलीज के 14वें दिन तक जारी है। 

Shreyas Talpade: श्रेयस को दिल का दौरा पड़ने की खबर की ये है असली सच्चाई, सेक्रेट्री ने अमर उजाला को बताया सच

Animal Day 14 Box office Collection collects more than 100 cr in second week Jawan Pathaan Gadar 2
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन से ही रेस में आगे

संदीप रेड्डी वंगा ने फिल्म ‘एनिमल’ टी सीरीज के साथ अपने भाई प्रणय रेड्डी को सह निर्माता बनाकर बनाई है। फिल्म का सेटअप ऐसा रहा कि बताते हैं टी सीरीज ने संदीप को दो और फिल्में भी अपनी कंपनी के साथ बनाने की बात तय कर ली है। रिलीज के पहले दिन जिस फिल्म के 35 से 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने की बात कही जा रही थी, उसने 63.80 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर बड़ा धमाका कर दिया। फिल्म की पहले हफ्ते (सात दिन) की सभी भाषाओं को मिलाकर कमाई रही, 337.58 करोड़ रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Day 14 Box office Collection collects more than 100 cr in second week Jawan Pathaan Gadar 2
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शानदार रहा दूसरा हफ्ता

फिल्म ‘एनिमल’ ने अपनी कामयाबी का परचम दूसरे हफ्ते भी शानदार तरीके से फहराए रखा। फिल्म ने रिलीज के दूसरे सात दिन में गुरुवार की रात तक शुरुआती रुझानों के मुताबिक करीब    8.34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म का रिलीज के 14वें दिन यानी रिलीज के दूसरे गुरुवार को सभी भाषाओं को मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन 476.43 करोड़ रुपये रहा। 

IF Trailer: रयान रेनॉल्ड्स की आईएफ का ट्रेलर रिलीज, बच्चों के काल्पनिक दोस्तों के जीवन से जुड़ी है कहानी

विज्ञापन
Animal Day 14 Box office Collection collects more than 100 cr in second week Jawan Pathaan Gadar 2
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आंकड़े एक नजर में

फिल्म ‘एनिमल’ की बॉक्स ऑफिस पर वास्तविक स्थिति समझने के लिए एक बार फिर नजर डालते हैं इन तुलनात्मक आंकड़ों पर। ये सभी आंकड़े करोड़ रुपये में हैं।
 

फिल्म लागत पहले 7 दिन दूसरे 7 दिन कुल घरेलू कमाई
जवान 300 368.28 149.60 640.25
एनिमल* 100 337.58 138.85 476.43
गदर 2 60 284.63 137.47 525.70
पठान 225  330.25 115.95 446.20

*प्रदर्शन जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed