सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Animal Day 2 BO Collection: हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन बने रणबीर कपूर, ‘एनिमल’ ने ‘जवान’ का मोर्चा भी जीता

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 02 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Animal Day 2 Box office Collection Ranbir Kapoor Rashmika mandanna anil Kapoor tripti dimri anil kapoor
एनिमल-जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अरसे से एक धमाकेदार फिल्म की राह तक रहे देश के युवा दर्शकों को यूं लगता है कि जैसे उनकी पसंद की फिल्म मिल गई है। ओटीटी पर छुप छुप कर एडल्ट फिल्में और सीरीज देखने वाले युवा फिल्म ‘एनिमल’ देखने झुंड बनाकर पहुंच रहे हैं। फिल्म की लंबाई करीब साढ़े तीन घंटे की है लिहाजा इसके शोज भी सिनेमाघर में इस साल रिलीज हुई फिल्मों ‘पठान’, ‘गदर 2’ और ‘जवान’ से कम ही हो रहे हैं, इसके बावजूद फिल्म ‘एनिमल’ ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में दूसरे दिन की कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। इस मामले में ये फिल्म हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ को भी पीछे छोड़ आई है।


Animal Review: हिंदी सिनेमा को मिला एल्फा एंग्री यंगमैन, रणबीर कपूर और रश्मिका की अदाकारी ने जमाया असली रंग

Trending Videos
Animal Day 2 Box office Collection Ranbir Kapoor Rashmika mandanna anil Kapoor tripti dimri anil kapoor
फिल्म 'एनिमल' की कास्ट एंड क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘एनिमल’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के शुरुआती रुझानों के मुताबिक ये फिल्म रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को पहले दिन से ज्यादा कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं के संस्कऱण मिलाकर 63.80 करोड़ रुपये की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई का फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड लंबे अंतर से तोड़ दिया। अब फिल्म की जो दूसरे दिन की कमाई होती दिख रही है, उसमें वह फिल्म ‘जवान’ की दूसरे दिन की कमाई को पीछे छोड़ती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Day 2 Box office Collection Ranbir Kapoor Rashmika mandanna anil Kapoor tripti dimri anil kapoor
फिल्म 'एनिमल' की कास्ट एंड क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शनिवार देर रात तक के रुझानों के मुताबिक फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज के दूसरे दिन पहले दिन से भी ज्यादा कमाई कर ली है। किसी भी हिंदी फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड फिल्म ‘जवान’ के नाम है जो 53.23 करोड़ रुपये का है, फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज के दूसरे दिन अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक 66 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस प्रकार फिल्म ‘एनिमल’ की पहले दो दिन की कुल कमाई 129.80 करोड़ रुपये हो चुकी है, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 63.80 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘जवान’ की रिलीज के पहले दो दिन की कमाई 128.23 करोड़ रुपये थी।

Animal Day 2 Box office Collection Ranbir Kapoor Rashmika mandanna anil Kapoor tripti dimri anil kapoor
फिल्म 'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘एनिमल’ अब दो दिन की कमाई के हिसाब से सबसे बड़ी कमाई वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म की तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग बहुत विस्फोटक है और माना जा रहा है कि अकेले रविवार को ये फिल्म 100 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर सकती है। फिल्म में रणबीर कपूर का जानवरों जैसा अवतार युवा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने भी कमाल की अदाकारी है और उनके किरदार के रंग युवतियों को खूब पसंद आ रहे हैं।
Animal: 'एनिमल' की फैन हुईं आलिया भट्ट, सभी कलाकारों के लिए सोशल मीडिया पर साझा किया खास नोट

विज्ञापन
Animal Day 2 Box office Collection Ranbir Kapoor Rashmika mandanna anil Kapoor tripti dimri anil kapoor
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर ने तो अपने पूरे कपड़े उतारे ही हैं, फिल्म की दूसरी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने भी पहली बार बिल्कुल न्यूड सीन दिया है। रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी का ये न्यूड सीन शनिवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म में एक जगह रश्मिका मंदाना को भी अपना कुर्ता उतारते हुए दिखाया गया है। लेकिन ये दोनों दृश्य वयस्क दर्शकों की समझदारी के हिसाब से ही फिल्माए गए हैं, क्योंकि फिल्म ‘एनिमल’ सिर्फ वयस्कों के लिए ही है।
Animal worldwide: देश ही नहीं दुनियाभर में 'एनिमल' का धमाका, बिना शाहरुख के भी पार हो गए 100 करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed