अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक बार फिर विक्की ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी आज विक्की कौशल की ये फिल्म देखी और दिल खोलकर तारीफ की।
Sam Bahadur: पत्नी के साथ विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' देखने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, तारीफ में कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि मुंबई में आज खेल जगत के दिग्गजों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे। उनके अलावा जहीर खान और अजीत आगरकर ने भी फिल्म स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। क्रिकेट आइकंस के साथ विक्की कौशल भी नजर आए। स्क्रीनिंग के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फिल्म देखने के बाद सचिन तेंदुलकर ने विक्की कौशल के अभिनय की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं विक्की की एक्टिंग से काफी प्रभावित हूं। फिल्म देखकर ऐसा लग रहा था कि सैम मानेकशॉ सामने ही हैं। बॉडी लैंग्वेज बेहतरीन है। हम सभी को अपने देश का इतिहास जानना चाहिए, इसलिए मैं कहूंगा कि ये फिल्म सभी पीढ़ियों को देखनी चाहिए'।
Ramayan: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में दशरथ बनेंगे ‘राम’, मुख्य कलाकारों को लेकर भ्रम के बीच आई एक अच्छी खबर
बता दें कि विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। विक्की कौशल के अलावा इसमें फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सितारे भी नजर आए हैं। रॉनी स्क्रूवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
Dunki: 'निकले थे कभी हम घर से' को लोगों का मिल रहा भरपूर प्यार, जावेद अख्तर ने गाने पर किया दिलचस्प खुलासा
'सैम बहादुर' फिल्म 'उरी' और 'राजी' के बाद विक्की कौशल के करियर की तीसरी बड़ी ओपनर बन गई है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, शनिवार को इसके कलेक्शन में और भी बढ़त दर्ज हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को (दूसरे दिन) फिल्म ने 8.56 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कारोबार अब 14.81 करोड़ रुपये हो गया है।
Dinesh Phadnis: सीआईडी फेम दिनेश फड्निस को पड़ा दिल का दौरा, वेंटिलेटर पर अभिनेता

कमेंट
कमेंट X