सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: 'पठान', 'जवान' और अब 'डंकी' में बंदूक थामकर खुश हैं किंग खान, बोले- मुझे ये पसंद है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 02 Dec 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reaction on holding a shotgun in Pathaan jawan and Dunki Says I actually really like this
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद शाहरुख खान अब अपनी तीसरी फिल्म 'डंकी' के जरिए फैंस का मनोरंजन करने को तैयार हैं। ये फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में सजेगी। शाहरुख की इन तीनों फिल्मों में एक बात समान है कि, सभी में शाहरुख खान हाथों में बंदूक थामे दिखे हैं। अभिनेता के फैंस ने जब उन्हें इससे रूबरू कराया तो उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया।

Trending Videos
Shah Rukh Khan Reaction on holding a shotgun in Pathaan jawan and Dunki Says I actually really like this
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने आज सोशल मीडिया पर 'आस्क एसआरके' सेशन रखा। इस दौरान यूजर्स ने कई सवाल पूछे, जिनका किंग खान ने जवाब दिया। इस दौरान एक यूजर ने शाहरुख खान की जवान, पठान और डंकी फिल्मों के पोस्टर साझा किए, जिनमें वे बंदूक लिए नजर आए। यूजर ने पूछा, '2023 की सभी ब्लॉकबस्टर में शॉटगन से शूटिंग?' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reaction on holding a shotgun in Pathaan jawan and Dunki Says I actually really like this
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान ने यूजर के सवाल का जवाब देते हुए लिखा, 'वास्तव में ये मुझे बेहद पसंद है....एक रोमांटिक हीरो सभी फिल्मों में बड़ी सी बंदूक चलाते हुए!!!'। शाहरुख खान ने 'डंकी' का दूसरा गाना 'निकले थे कभी हम घर से' की रिलीज के अगले दिन एक्स पर सवाल-जवाब के ये सेशन रखा। शाहरुख खान ने बताया कि इस गाने को सुनकर उन्हें अपने माता-पिता की याद आई। 
Animal: 'एनिमल' की फैन हुईं आलिया भट्ट, सभी कलाकारों के लिए सोशल मीडिया पर साझा किया खास नोट

Shah Rukh Khan Reaction on holding a shotgun in Pathaan jawan and Dunki Says I actually really like this
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एक यूजर ने पूछा कि, 'सर इस गाने ने मुझे मेरे घर की याद दिला दी। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ?' इस पर शाहरुख खान ने कहा, 'जी, बिल्कुल...मुझे भी मेरे माता-पिता,  दिल्ली के दिन और दोस्त याद आए। इसने मुझे बहुत इमोशनल कर दिया'। शाहरुख खान ने आगे कहा, 'मेरा बचपन बहुत प्यारा था और मुझे अपने माता-पिता की बहुत याद आती है'।
Animal worldwide: देश ही नहीं दुनियाभर में 'एनिमल' का धमाका, बिना शाहरुख के भी पार हो गए 100 करोड़

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reaction on holding a shotgun in Pathaan jawan and Dunki Says I actually really like this
डंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'डंकी' 21 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल, बोमन ईरानी और तापसी पन्नू जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इस साल जनवरी में आई 'पठान' और सितंबर में आई 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। फैंस को अब 'डंकी' का इंतजार है।
Ramayan: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में दशरथ बनेंगे ‘राम’, मुख्य कलाकारों को लेकर भ्रम के बीच आई एक अच्छी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed