सब्सक्राइब करें

Ramayan: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में दशरथ बनेंगे ‘राम’, मुख्य कलाकारों को लेकर भ्रम के बीच आई एक अच्छी खबर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Dec 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Nitesh Tiwari Film Ramayan New Update Arun Govil will Play Dasharatha Role in the movie read details here
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ के मुख्य पात्रों राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण के लिए अभी तक कोई कलाकार फाइनल नहीं हो सका है। नितेश तिवारी ने इस बीच मुख्य पात्रों को निभाने वाले कलाकारों की मान मनौव्वल और रोज रोज की बातचीत में समय गंवाने की बजाय फिल्म के दूसरे प्रमुख किरदारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की कास्टिंग कर रही एजेंसी ने अब उन कलाकारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है जो छोटे परदे पर रामायण पर बने धारावाहिकों में अलग अलग किरदार निभा चुके हैं।


Kapil Sharma: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! फिर जमेगी कपिल शर्मा और गुत्थी की जोड़ी, कॉमेडियन बोले-परिवार पूरा हुआ

Trending Videos
Nitesh Tiwari Film Ramayan New Update Arun Govil will Play Dasharatha Role in the movie read details here
अरुण गोविल, नितेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में राम का किरदार निभा कर विश्व प्रसिद्ध हुए अभिनेता अरुण गोविल से भी इस बारे में बातचीत हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निर्देशक नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म 'रामायण'  के लिए  अरुण गोविल से फिल्म में दशरथ की भूमिका को लेकर बात की है। नितेश काफी लंबे समय से फिल्म 'रामायण' की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म का कास्टिंग को लेकर फिल्म की प्रोडक्शन टीम अभी काफी सावधानी बरत रही है। इस फिल्म में काम करने वाले कई कलाकारों का लुक टेस्ट किया जा चुका है। लेकिन प्रोडक्शन टीम के तरफ से अभी तक किसी नाम की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nitesh Tiwari Film Ramayan New Update Arun Govil will Play Dasharatha Role in the movie read details here
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म 'रामायण' में दशरथ की भूमिका के लिए रामानंद सागर के धारावाहिक में राम की भूमिका निभा चुके अभिनेता अरुण गोविल से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि अरुण गोविल इस फिल्म में दशरथ की भूमिका निभाने की स्वीकृत दे दी है। अरुण गोविल इन दिनों अभिनय को लेकर फिर एक बार सक्रिय हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी भी बढ़ा दी है और बाकायदा इसके लिए एक टीम भी तैनात कर दी है।

Nitesh Tiwari Film Ramayan New Update Arun Govil will Play Dasharatha Role in the movie read details here
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रामानंद सागर का 'रामायण' भारतीय टेलीविजन सबसे लोकप्रिय धारावाहिक रहा है। लॉकडाउन के दौरान जब इस धारावाहिक का दोबारा प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ तो लोगों ने इस धारावाहिक को खूब पसंद किया। इस धारावाहिक के दोबारा प्रसारित होने से सबसे ज्यादा फायदा अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को हुआ। दोनों इस समय शूटिंग में खूब व्यस्त है। काफी लंबे समय के बाद अरुण गोविल की वेब सीरीज 'जुबली' के जरिए वापसी हुई थी। वह फिल्म 'हुकुस बुकुस' में भी नजर आए जिसमे उन्होंने कश्मीरी पंडित की भूमिका निभाई थी। राम जन्मभूमि के इतिहास पर बन रही एक फिल्म में भी अरुण गोविल की मुख्य भूमिका है।

विज्ञापन
Nitesh Tiwari Film Ramayan New Update Arun Govil will Play Dasharatha Role in the movie read details here
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीच में खूब चर्चा थी कि नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर, सीता के किरदार के लिए आलिया भट्ट और रावण के किरदार के लिए साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश को चुना गया है। बाद में इन चर्चाओं में आलिया भट्ट की जगह साई पल्लवी ने ले ली। कहा तो ये भी गया कि यश ने फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म ‘गदर 2’ सुपरहिट हुई तो इसके हीरो सनी देओल का नाम भी हनुमान की भूमिका के लिए उछाला गया। लेकिन, अभी तक नितेश ने किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Johnny Lever: जूनियर महमूद की खराब तबीयत की खबर मिलते ही उनसे मिलने पहुंचे जॉनी लीवर, वीडियो हुआ वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed