{"_id":"656b1e6e06f962e58508b21f","slug":"animal-worldwide-box-office-ranbir-kapoor-sandeep-reddy-vanga-film-is-second-biggest-opening-ever-after-jawan-2023-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal worldwide: देश ही नहीं दुनियाभर में 'एनिमल' का धमाका, बिना शाहरुख के भी पार हो गए 100 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal worldwide: देश ही नहीं दुनियाभर में 'एनिमल' का धमाका, बिना शाहरुख के भी पार हो गए 100 करोड़
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में बवाल काट रही है। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही सफलता का परचम लहरा दिया। ओपनिंग डे की कमाई के मामले में 'एनिमल' ने शाहरुख खान की इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'पठान' को धूल चटा दी। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी 'एनिमल' का डंका बज रहा है। वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने 'पठान' को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है।
दो दिसंबर को रिलीज हुई 'एनिमल' वर्ल्डवाइड दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं विदेशी धरा पर भी फिल्म का जादू चल पड़ा है। वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ से अधिक कारोबार करने वाली ये तीसरी फिल्म बन गई है। वहीं, आंकड़ों के हिसाब से यह फिल्म टॉप कलेक्शन करने वाली लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। 'एनिमल' दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग लेने वाली गैर शाहरुख खान अभिनीत पहली फिल्म है।
3 of 5
पठान और एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी 'एनिमल' वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में सिर्फ शाहरुख खान की 'जवान' से पीछे है। आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक 'एनिमल' ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 116 करोड़ से अधिक का कारोबार किया। 129 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कारोबार के साथ शाहरुख खान की 'जवान' अभी पहले नंबर पर है। वहीं, पठान ने वर्ल्डवाइड 105 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, जिसका रिकॉर्ड रणबीर कपूर की फिल्म ने तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एनिमल रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि 'ए' सर्टिफिकेट धारक किसी फिल्म का भी ये सबसे बड़ा ओपनिंग डे कलेक्शन है। बता दें कि 'एनिमल' को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है। करीब 200 मिनट की अवधि होने और बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्म से क्लैश के बावजूद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड़ रुपये से अधिक और ग्लोबल 100 करोड़ से ऊपर का कारोबार करने में ये फिल्म सफल रही है।
Animal Day 1 BO Collection: ‘एनिमल’ के अंतिम आंकड़ों के आगे सारे अनुमान ध्वस्त, ‘पठान’ को इतने करोड़ से धोया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।