फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: फिल्म में रणविजय की किस अच्छाई से जोया को होता है प्यार? तृप्ति ने खुलासा कर कहा- कोई ऐसा मतलब नहीं था

Mon, 11 Dec 2023 05:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 11 Dec 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Animal Star Triptii Dimri Reveals Sandeep Reddy Vanga told about her character of zoya to love ranbir kapoor
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

तृप्ति डिमरी इस समय बॉलीवुड की असीम ऊंचाइयों को छू रही हैं। अभिनेत्री की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म में तृप्ति के अभिनय को देख हर कोई उनका कायल हो रहा है और आलम यह है कि अब उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स भी काफी ज्यादा संख्या में बढ़ रहे हैं। अब तृप्ति ने खुलासा किया कि निर्देशक ने उन्हें कुछ खास निर्देश देकर जोया के रोल को आसान किया था।

Animal Star Triptii Dimri Reveals Sandeep Reddy Vanga told about her character of zoya to love ranbir kapoor
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के अभिनय को प्यार और प्रशंसा मिल रही है। कई लोग उन्हें  'नेशनल क्रश' का टैग भी दे रहे हैं। अभिनेत्री ने अब अपने किरदार जोया के लिए निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा दी गई जानकारी के बारे में खुलासा किया है और बताया है कि कैसे निर्देशक ने इस प्रक्रिया के दौरान उनका मार्गदर्शन किया।

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने नानी-मृणाल की 'हाय नन्ना' पर लुटाया प्यार, इंटरनेट पर फिल्म की पूरी टीम को दी बधाई

Animal Star Triptii Dimri Reveals Sandeep Reddy Vanga told about her character of zoya to love ranbir kapoor
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक साक्षात्कार में जब अभिनेत्री से पूछा गया कि वह सटीक बिंदु क्या था जब उन्हें रणबीर कपूर के किरदार से प्यार हो गया था?' इस पर तृप्ति ने कहा, 'ऐसा कोई मतलब नहीं था। जब हम इस बारे में चर्चा कर रहे थे कि आखिर किस बिंदु पर जोया को प्यार होता है, तो किसी के दिमाग में कुछ खास नहीं था।'

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ के ढलते करियर पर पापा जैकी ने दी सलाह, बोले- मूवी इंडस्ट्री में ये चलता है

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Star Triptii Dimri Reveals Sandeep Reddy Vanga told about her character of zoya to love ranbir kapoor
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

तृप्ति ने कहा, 'निर्देशक ने मुझसे कहा था कि आप जानती हैं कि यह एक नकारात्मक चरित्र है।आप एक मकसद के साथ अंदर जा रही हैं, लेकिन यह सब अंदर ही रखें। मैं चाहता हूं कि आपके चेहरे पर लोग इस लड़के के लिए मासूमियत और प्यार देखें। मुझे नहीं लगता कि कोई विशेष बिंदु था, जहां जोया उसके प्यार में पड़ गई। मुझे लगता है कि वह सिर्फ यह देखती है कि वह कितना अच्छा है।'

Actors: सबसे ज्यादा फिल्में कर इन सितारों ने बनाया रिकॉर्ड, आज भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है दबदबा

विज्ञापन
Animal Star Triptii Dimri Reveals Sandeep Reddy Vanga told about her character of zoya to love ranbir kapoor
एनिमल, सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिल रही है। तृप्ति डिमरी ने अपने कैमियो से सभी का दिल जीत लिया है। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed