बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने किरदारों से दशकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। आज भी ये सितारे बॉक्स ऑफिस पर राज करते हैं। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा फिल्मों में काम कर रिकॉर्ड बनाया है। तो आइए जानते हैं किन सितारों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
Actors: सबसे ज्यादा फिल्में कर इन सितारों ने बनाया रिकॉर्ड, आज भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है दबदबा
आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा फिल्मों में काम कर रिकॉर्ड बनाया है। तो आइए जानते हैं किन सितारों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर
80 के दशक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनुपम खेर ने 500 से अधिक फिल्मों में काम कर किया है। अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सारांश' से की थी। अभिनेता ने 'ए थर्सडे', 'स्पेशल 26', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'लम्हे', 'राम लखन', 'तेजाब' और 'सौदागर' जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। अनुपम खेर दो बार नेशनल अवार्ड विनर भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर को महूसस होती है रोमांटिक रिलेशनशिप की कमी, बोले- अकेलेपन से घिर गई है मेरी जिंदगी
शक्ति कपूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शक्ति कपूर ने निगेटिव रोल से पहचान बनाई है। अभिनेता ने विलेन से लेकर कॉमिक किरदार निभाकर 700 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
अरुणा ईरानी
अरुणा ईरानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, अभिनेत्री ने 500 से अधिक फिल्मों में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया है। अरुणा ईरानी बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हर किरदार को बखूबी अदा किया है। अभिनेत्री लगभग छह दशकों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान को कायम रखे हुए हैं। फिल्मों के अलावा वह टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Toxic: यश की 'टॉक्सिक' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री, इंटरनेशनल म्यूजिशियन जेरेमी स्टैक बनाएंगे संगीत
अमरीश पुरी
इंडस्ट्री में जब विलेन की बात होती है तो अमरीश पुरी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अभिनेता ने अपनी दमदार आवाज और अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अमरीश भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी दर्शक उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 400 फिल्मों में काम किया है।