फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saira Banu: 'मैंने हमेशा एक समर्पित पत्नी बनने की कोशिश की...' साहेब की 100वीं सालगिरह पर सायरा बानो का पैगाम

Mon, 11 Dec 2023 04:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 11 Dec 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar 100th birth anniversary Saira Banu Pens Down a Note For Sahib recalled some memorable moments
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सायरा बानो ने सात जुलाई को दिलीप कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर इंस्टाग्राम डेब्यू किया था, तब से वह फैंस के साथ अपने करियर से जुड़ी पुरानी बातें साझा कर रही हैं। अब एक बार फिर सायरा ने अपनी यादों का पिटारा खोला है। अभिनेत्री ने दिलीप कुमार की 100वीं जयंती के अवसर पर एक बार फिर उनसे जुड़े कुछ खास यादों को एक पोस्ट के जरिए साझा किया। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या लिखा है।

Dilip Kumar 100th birth anniversary Saira Banu Pens Down a Note For Sahib recalled some memorable moments
दिलीप कुमार और सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
आज यानी 11 दिसंबर को दिवंगत अनुभवी अभिनेता दिलीप कुमार की 100वीं जयंती है।  सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिलीप कुमार के साथ यादगार पलों की एक पोस्ट साझा की। पोस्ट में वर्ष 2003 और 2005 के जन्मदिन कार्ड की तस्वीरें भी शामिल थीं। इसके अलावा इस पोस्ट में अभिनेत्री ने अपने पति के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

Giorgia: अरबाज के साथ मेल नहीं खाती थी जॉर्जिया की पसंद, ब्रेकअप के बाद खुशी की तलाश में जुटीं अभिनेत्री
 
Dilip Kumar 100th birth anniversary Saira Banu Pens Down a Note For Sahib recalled some memorable moments
दिलीप कुमार और सायरा बानो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सायरा बानो ने लिखा,  “एक बार फिर 11 दिसंबर आ गया है। यह वही तारीख है, जब आपके साथ खुले आसमान के नीचे बैठ हम एक खुशनुमा वक्त बिताते थे। सफेद बादलों की तरह हमारे कुछ सपने होते थे, जो खुशी और उत्साह के साथ आसमान में नाचते हुए प्रतीत होते थे। पूरा घर इतने फूलों से भर जाता था। ऐसा लगता था मानो हमने 'ईडन गार्डन' में कदम रख दिया हो।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar 100th birth anniversary Saira Banu Pens Down a Note For Sahib recalled some memorable moments
दिलीप कुमार-सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'आपसे शादी करना बचपन के सपने को जीने जैसा महसूस होता है। आप सबसे अद्भुत पति साबित हुए, जिसे मैं कभी भी कुछ भी मांग सकती थी। मुझे याद है कि साहब अक्सर मुझे छोटे-छोटे नोट्स लिखते थे और मैं उनके प्यारे इशारों के जवाब नोट्स के माध्यम से देती थी। अब कल्पना करें कि आप गहरी नींद से जागते हैं और एक नोट पाते हैं जिसमें लिखा होता है, 'सायरा, मैं 45 मिनट में वापस आऊंगा, लव यूसुफ।'

Toxic: यश की 'टॉक्सिक' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री, इंटरनेशनल म्यूजिशियन जेरेमी स्टैक बनाएंगे संगीत

विज्ञापन
Dilip Kumar 100th birth anniversary Saira Banu Pens Down a Note For Sahib recalled some memorable moments
पत्नी सायरा बानो के साथ दिलीप कुमार। - फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन के बिना ऐसे समय में अपने जीवनसाथी से प्यार का इजहार करना बेहद खुशी की बात है। सायरा बानो ने कहा,“मैंने हमेशा उनके प्रति एक समर्पित पत्नी बनने की कोशिश की और मुझे उनके प्यारे स्वभाव में बहुत खुशी मिली, जिसने मेरे जीवन को हमेशा खुशियों से भर दिया। जन्मदिन मुबारक हो यूसुफ साहब।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed