सब्सक्राइब करें

Anirudh Jawan: क्यों शाहरुख की फिल्म देख फूट फूटकर रोए संगीतकार अनिरुद्ध, ‘जवान’ की सक्सेस मीट मे किया खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 16 Sep 2023 09:52 AM IST
विज्ञापन
Anirudh Ravichander discloses his love for shah rukh khan films dream come true to work in Jawan
‘जवान’ की सक्सेस मीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

साउथ सिनेमा के जाने माने संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर मानते हैं कि हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में काम करने का मौका मिलना उनके लिए किसी सपन के सच होने जैसा रहा है। अनिरुद्ध हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान के बहुत बड़े प्रशंसक है। उन्होंने शाहरुख खान की हर फिल्म देखी हैं, लेकिन उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' बहुत ज्यादा पसंद है। 'जवान' फिल्म की सफलता की प्रेस मीट पर अनिरुद्ध रविचंदर ने बताता कि उन्होंने जितनी भी बार शाहरुख खान की ये फिल्म देखी है, हर बार फूट फूटकर रोए हैं।  

Trending Videos
Anirudh Ravichander discloses his love for shah rukh khan films dream come true to work in Jawan
‘जवान’ की सक्सेस मीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म 'जवान' के संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म 'जवान' की सफलता के प्रेस मीट पर अपने संगीतबद्ध किए गाने पर परफॉर्म किया।  और, जब फिल्म का रोमांटिक गाना 'चलेया' बजा तो सामने बैठे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को अपने साथ परफॉर्म करने के लिए बुला लिया।  फिल्म में यह गाना शाहरुख खान और नयनतारा पर फिल्माया गया है। लेकिन जिस तरह से दीपिका पादुकोण ने इस गाने पर शाहरुख खान के साथ ताल से ताल मिलाया, लग रहा था कि वह पूरी तैयारी के साथ आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anirudh Ravichander discloses his love for shah rukh khan films dream come true to work in Jawan
‘जवान’ की सक्सेस मीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
इस गाने पर परफॉर्म करने के बाद अनिरुद्ध रविचंदर ने शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' से जुड़ा एक बहुत ही मजेदार किस्सा शेयर किया। अनिरुद्ध रविचंदर ने कहा, 'वैसे तो मैंने शाहरुख सर की लगभग सभी फिल्में देखी है। लेकिन जब उनकी फिल्म 'कल हो ना हो' पहली बार देखी तो काफी भावुक हो गया था।  यह फिल्म मैंने सात बार देखी है और हर बार फिल्म खत्म होने के बाद फूट फूट कर रोता था।' 
Anirudh Ravichander discloses his love for shah rukh khan films dream come true to work in Jawan
‘जवान’ की सक्सेस मीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बता दें कि निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल हो ना हो' साल 2003 में रिलीज हुई थी। तब अनिरुद्ध सिर्फ 13 साल के थे। इस फिल्म में शाहरुख खान ने अमन माथुर की भूमिका निभाई थी, जो शादी के कुछ समय के बाद मृत्यु शय्या  पर है और सभी को अलविदा कहता है। फिल्म का यह बहुत ही भावनात्मक सीन है जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखों में आंसू आ गए थे। 

विज्ञापन
Anirudh Ravichander discloses his love for shah rukh khan films dream come true to work in Jawan
‘जवान’ की सक्सेस मीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अनिरुद्ध रविचंदर कहते हैं, 'मुझे नहीं पता था कि मैं शाहरुख सर की फिल्म  के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करूंगा। जब मैंने सुना कि शाहरुख सर ने पहली बार मेरा गाना सुना है, तो यह एक सपने के सच होने जैसा था। मैं हमेशा से शाहरुख सर का प्रशंसक रहा हूं। उनकी फिल्म के लिए संगीत की रचना करना मेरे लिए ऐसे सपने का पूरा होना है,जिसे मैंने कभी देखा ही नहीं था।' अनिरुद्ध रविचंदर  साउथ सिनेमा के जाने माने संगीतकार हैं। अनिरुद्ध को सबसे बड़ी सफलता 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' गाने में मिली, जिसे धनुष ने गया था।  अब तक वह साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में हिट संगीत दे चुके हैं।  

यह भी पढ़ें- Esha Deol: फिर सनी देओल की तारीफ करती नजर आईं ईशा, इस मामले में बताया अव्वल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed