फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anjali Arora: हाजी अली पहुंचीं अंजलि अरोड़ा को देख भड़के लोग, कमेंट कर कह दी ये बात

Thu, 25 Aug 2022 06:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 25 Aug 2022 06:02 PM IST
सार

सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों एक वीडियो के लेकर जमकर सुर्खियां बटोरने वाली अंजलि लगातार चर्चाओं में हैं।

विज्ञापन
Anjali arora mms leak people get furious after seeing kacha badam girl at haji ali
अंजलि अरोड़ा - फोटो : insta

सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों एक वीडियो के लेकर जमकर सुर्खियां बटोरने वाली अंजलि लगातार चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों एक एमएमएस वायरल होने के बाद यह दावा किया जा रहा था कि वीडियो में नजर आ रही लड़की अंजलि अरोड़ा है। हालांकि, अंजलि ने इस सभी खबरों को महज अफवाह बताया था।

Anjali arora mms leak people get furious after seeing kacha badam girl at haji ali
अंजलि अरोड़ा - फोटो : insta

इसी बीच अब सोशल मीडिया पर अंजलि का एक और वीडियो सामने आया है, जो फिर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल,अंजलि के इस नए वीडियो को विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अंजलि हाल ही में हाजी अली के दरबार माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान वहां मौदूज पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। हालांकि, इस वीडियो के सामने आते ही एक बार फिर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Anjali arora mms leak people get furious after seeing kacha badam girl at haji ali
अंजलि अरोड़ा - फोटो : insta

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो पर कमेंट्स कर लोग लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यहां संस्कारी बनने से क्या होगा।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, अब साधू बनने से क्या होगा।' एक और यूजर ने कमेंट किया एमएमएस गर्ल। इसके अलावा लोग तरह-तरह के कमेंट पर उन्हें लगातार ट्रोल रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी है जो उनका सपोर्ट कर उनकी तारीफ करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anjali arora mms leak people get furious after seeing kacha badam girl at haji ali
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप में नजर आईं अंजलि कच्चा बादाम गाने पर अपना वीडियो बनाया था। इस वीडियो के साथ वह सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो गई थीं। बीते दिनों सामने आए एक वीडियो के चलते अंजलि ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें नजर आ रही लड़की अंजलि अरोड़ा है। हालांकि, इस वीडियो को खबरों को खारिज करते हुए अंजलि ने इसे फेक बताया था।


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed