फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

S Shankar: कमल हासन की 'इंडियन 2' और रामचरण की 'RC15' एक साथ होंगी शूट, निर्देशक एस शंकर ने शेयर किया शेड्यूल

Thu, 25 Aug 2022 05:55 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
kamal haasans indian 2 and ram charans rc15 will be shot simultaneously director s shankar confirms
रामचरण की RC15 और कमल हासन की 'इंडियन 2' को एक साथ शूट किया जाएगा - फोटो : social media

साउथ में भी इन दिनों एक के बाद एक फिल्में कतार में हैं, जहां कुछ रिलीज के लिए तैयार है, वहीं कुछ पर काम किया जा रहा है। हाल ही में कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' रिलीज हुई थी जो हिट साबित हुई थी और अब वह अपनी आगामी फिल्म 'इंडियन 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को एस जयशंकर निर्देशित कर रहे हैं और उनके हाथ में रामचरण की 'RC15' भी है। अब जबकि एस शंकर कमल हासन की फिल्म पर दोबारा काम शुरू कर रहे हैं तो ऐसे में चर्चाएं थीं कि क्या रामचरण की 'RC15' को पोस्टपोन किया जाएगा, लेकिन अब निर्देशक ने खुद पुष्टी की है कि दोनों फिल्मों को एक साथ शूट किया जाएगा।


 

 

kamal haasans indian 2 and ram charans rc15 will be shot simultaneously director s shankar confirms
#RC15 - फोटो : insta-rc15.movie

हैदराबाद और विजाग में सितंबर से शुरु होगी शूटिंग
एस शंकर ने अपने ट्वीटर के माध्यम से जानकारी दी है कि फिल्म 'इंडियन 2' और 'RC15' की शूटिंग विजाग और हैदराबाद में एक साथ की जाएगी। एस शंकर ने ट्वीट किया, "सभी को नमस्कार, 'इंडियन 2' और #RC15 को एक साथ शूट किया जाएगा। #RC15 के अगले शेड्यूल की शूटिंग सितंबर के पहले सप्ताह से हैदराबाद और विजाग में करने के लिए तैयार! इसके साथ ही उन्होंने रामचरण को भी टैग किया है।

kamal haasans indian 2 and ram charans rc15 will be shot simultaneously director s shankar confirms
काजल अग्रवाल, कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'इंडियन 2' शूटिंग कल दोबारा से शुरू की गई है लेकिन कमल हासन अपने हिस्से का शूट सितंबर में ही शुरू करेंगे। उनके अलावा काजल अग्रवाल, बॉबी सिम्हा और सिद्धार्थ भी सितंबर में सेट पर शामिल होंगे। उनके अलावा प्रिया भवानी शंकर, रकुल प्रीत सिंह, गुरु सोमसुंदरम और समुथिरकानी भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kamal haasans indian 2 and ram charans rc15 will be shot simultaneously director s shankar confirms
#RC15 - फोटो : insta-rc15.movie

बात करें रामचरण के आगामी प्रोजेक्ट 'RC15' (अस्थायी नाम) की तो अभिनेता कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, रामचरण इस फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाले हैं। निर्माता दिल राजू द्वारा अभिनीत फिल्म 'RC15' 2023 के मध्य तक रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed