फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zeishan Quadri: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक्टर पर 38 लाख की हेराफेरी और चोरी का आरोप, FIR दर्ज

Thu, 25 Aug 2022 05:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 25 Aug 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
producer shalini chaudhary files fir against zeishan quadri actor of gang of wasseypur film
जीशान कादरी - फोटो : सोशल मीडिया

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अभिनेता जीशान कादरी पर धोखाधड़ी और कार चोरी का आरोप लगा है। अभिनेता पर आरोप है कि उन्होंने क्राइम पेट्रोल की निर्माता शालिनी चौधरी को धोखा दिया है। मुंबई के मलाड में जीशान के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रोड्यूसर का कहना है कि जीशान ने उनकी ऑडी 6 कार चोरी और कई लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की है। बता दें कि स्क्रीनराइटर जीशान कादरी पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं, लेकिन इस बार उनपर गंभीर आरोप लगे हैं। 

producer shalini chaudhary files fir against zeishan quadri actor of gang of wasseypur film
जीशान कादरी और नवाजुद्दीन - फोटो : फाइल

शालिनी चौधरी ने बताया है कि वो और उनके दो बच्चे मलाड में रहते हैं। उनकी कंपनी का नाम शालिनी चौधरी फिल्म्स है। शालिनी जीशान से 2017 में मिली थीं। जीशान की भी एक कंपनी है, जिसमें उनकी पत्नी पार्टनर हैं। शालिनी ने बताया कि 21 जून 2022 को वह अपनी पत्नी के साथ उनके घर पहुंचा। जीशान ने शालिनी के छोटे बेटे से कहा कि सब टीवी पर एक कॉमेडी शो शुरू होने वाला है, जिसमें उनको कॉमेडी करने का ऑफर मिला है। जीशान शालिनी को इसमें बतौर पार्टनर शामिल करना चाहते थे।

producer shalini chaudhary files fir against zeishan quadri actor of gang of wasseypur film
जीशान कादरी - फोटो : फाइल

शालिनी ने आगे बताया कि जीशान के पास कार नहीं थी, इसलिए उन्होंने शालिनी का विश्वास जीतकर उनकी ऑडी 6 कार ले गए ये कहकर कि वह इससे सोनी के दफ्तर आया-जाया करेंगे। शालिनी ने कहा कि इसके बाद उन्होंने कई बार जीशान और उसकी पत्नी को फोन किया, लेकिन दोनों ने न तो फोन उठाया और न ही दोबारा कॉल करना जरूरी समझा। बाद में जब उन्होंने अपनी गाड़ी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उनकी गाड़ी 12 लाख रुपये में बेच दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
producer shalini chaudhary files fir against zeishan quadri actor of gang of wasseypur film
जीशान कादरी

शालिनी ने बताया कि जब उन्होंने जीशान ने कहा कि वह उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगी, तो जीशान ने उनको मार डालने की धमकी दी। शालिनी ने कहा इसके बाद मुझे कई बार धमकी भरे फोन किए गए, इसी वजह से मैं एफआईआर दर्ज नहीं करा पाई। बाद में शालिनी के पास जीशान के वकील का फोन आया कि वह इस मामले को शांत करना चाहते हैं और उनकी गाड़ी चंडीगढ़ के नंबर पर जा चुकी है और अब वापस नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन
producer shalini chaudhary files fir against zeishan quadri actor of gang of wasseypur film
जीशान कादरी - फोटो : फाइल

जीशान कादरी इंडियन राइटर के साथ-साथ एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड की गैंग ऑफ वासेपुर के स्क्रीनप्ले में सहयोग किया था। वह खुद भी गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 में डेफनिट के रोल में नजर आए थे। इन दोनों फिल्मों की सफलता के बाद उन्होंने 'मेरठिया गैंगस्टर्स' जैसी फिल्म को निर्देशित और प्रोड्यूस भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed