फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala: इस दिन रिलीज होगा सिद्धू मूसेवाला का गाना 'जानदी वार', सलीम मर्चेंट ने दी जानकारी

Thu, 25 Aug 2022 05:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 25 Aug 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
Music composer Salim Merchant announces release date of Sidhu Moosewala song Jaandi Vaar
सिद्धू मूसेवाला-सलीम मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, अपने फैंस, परिवार और करीबियों की यादों में वह आज भी जिंदा हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब फैंस सिद्धू मूसेवाला को याद न करते हों। सोशल मीडिया पर अक्सर सिद्धू के पुराने वीडियो और तस्वीरें वायरल होती नजर आती हैं। सिद्धू मूसेवाला के फैंस उनके पुराने गाने सुनकर अपने दिल को तसल्ली देने की कोशिश करते हैं। हालांकि, फैंस के लिए एक खुशखबरी है। उनके चेहेते सिंगर के निधन के बाद उनका एक नया गाना 'जानदी वार' अब रिलीज हो रहा है। म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने इस बात की पुष्टि की है।

Music composer Salim Merchant announces release date of Sidhu Moosewala song Jaandi Vaar
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

सलीम मर्चेंट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बाकायदा एक वीडियो जारी किया है। सिद्धू मूसेवाला का नया गाना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। खास बात यह है कि इस गाने से हुई कमाई का एक हिस्सा सिंगर के परिवार को दिया जाएगा। खुद सलीम मर्चेंट ने यह जानकारी साझा की है। सलीम मर्चेंट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह कहते नजर आ रहे है, 'हैलो एव्रीवन। बहुत से लोग मेरे से ये सवाल पूछते हैं कि सिद्धू मूसेवाला के साथ आपने जो गाना रिकॉर्ड किया वो कब रिलीज होने वाला है, तो अब वो समय आ गया है। यह गाना हमने पिछले साल जुलाई 2021 में चंडीगढ़ में रिकॉर्ड किया था।' सलीम मर्चेंट ने आगे कहा,  'मेरी पिछले साल अफसाना खान से मुलाकात हुई और उन्होंने मुझे सिद्धू से मिलवाया। सिद्धू का पैशन अपनी आर्ट के लिए, गाने के लिए, अपने लोगों के लिए, अपनी कम्युनिटी के लिए उसकी जो सोच थी उसे सुनकर मुझे बेहद खुशी हुई। हमने तुरंत साथ काम करने का फैसला किया'। 

Music composer Salim Merchant announces release date of Sidhu Moosewala song Jaandi Vaar
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

सलीम मर्चेंट ने आगे कहा, 'इस गाने की रिकॉर्डिंग मेरे दोस्त सचिन आहूजा के स्टूडियो में चंडीगढ़ में हुई। उन्होंने बहुत ही इमोशनल, हार्ट टचिंग सॉन्ग रिकॉर्ड किया। सिद्धू ने बहुत दिल से ये गाना गया और अफसाना ने भी इसमें चार चांद लगा दिए। आज सिद्दू हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन, उनकी सोच इस गाने में हैं। हम यह गाना एक ट्रिब्यूट की तरह पेश कर रहे हैं।' बता दें कि सलीम ने यह भी कहा कि इस गाने से हुए रेवेन्यू का एक हिस्सा सिंगर के परिवार के पास जाएगा।' सलीम ने बताया, 'सिद्धू के सम्मान के लिए हमने ये भी फैसला किया है कि इस गाने का जितना भी रेवेन्यू बनेगा, उसका एक हिस्सा सिद्धू की फैमिली को जाएगा। उनके पैरेंट्स, उनकी मम्मी जी और पापा जी को जाएगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salim Merchant (@salimmerchant)

विज्ञापन
विज्ञापन
Music composer Salim Merchant announces release date of Sidhu Moosewala song Jaandi Vaar
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सिद्दू मूसेवाला का यह गाना 2 सितंबर 2022 को रिलीज हो रहा है। सलीम ने कहा, 'इस गाने का टाइटल है, 'जानदी वार' है और यह 2 सितंबर को रिलीज होगा। आप इस गाने के ऑडियो राइट्स का एक हिस्सा खरीद सकते हैं। आप इसे कलाकार डॉट आयो पर 31 अगस्त तक खरीद सकते हैं। आप इस वेबसाइट पर जाकर इस गाने के पार्ट ओनर बन सकते हैं। यह गाना सभी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा।' बता दें कि 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed