{"_id":"5ad2d30b4f1c1b61098b4996","slug":"anjana-singh-will-seen-in-bhojpuri-film-munna-mawali-with-pramod-premi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी फिल्मों की 'हॉट केक' नाम से मशहूर अंजना सिंह अब बनेंगी 'मेनका', लूटेंगी दर्शकों का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी फिल्मों की 'हॉट केक' नाम से मशहूर अंजना सिंह अब बनेंगी 'मेनका', लूटेंगी दर्शकों का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों में अलग-अलग किरदार से हमेशा दर्शकों का दिल जीतने वाली भोजपुरी फिल्मों की 'हॉट केक' यानि एक्ट्रेस अंजना सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म में बिल्कुल नए और बेहतरीन अंदाज में नजर आने वाली हैं। उनके इस किरदार की काफी चर्चा भी हो रही है।
2 of 4
अंजना सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मुन्ना मवाली' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके किरदार का खुलासा हो गया है। फिल्म में वह एक मवाली की प्रेमिका के रोल में नजर आने वाली हैं। उनके इस किरदार का नाम 'मेनका' होगा जो गांव की एक चुलबुली लड़की को होगी। इस बात का खुलासा होते ही उनके फैंस के बीच उनके रोल के लेकर एक्साइमेंट बढ़ गई है।
3 of 4
वहीं अंजना ने भी अपने किरदार को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म में एक ऐसी लड़की का रोल कर रही है जो किसी के प्यार पर पड़ जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका यह किरदार बेहद खास है। गौरतलब है कि इन दिनों अंजना अपने कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि 'मुन्ना मवाली' में अंजना के साथ प्रमोद प्रेमी और मनोज टाईगर भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रवि सिन्हा ने किया है वहीं फिल्म के निर्माता पप्पू पांडे हैं। अपने हर अंदाज से दर्शकों के लुभाने वाली अंजना का मेनका किरदार दर्शकों को कितना लुभा पाएगा यह देखना दिलचस्प होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।