{"_id":"5ad2c5f84f1c1b80028b490c","slug":"rajinikanth-kaala-and-salman-khan-film-race-3-will-clash-on-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत की फिल्म 'काला' से बॉक्स आफिस पर टकरा सकती है सलमान खान की रेस, ये रहा सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत की फिल्म 'काला' से बॉक्स आफिस पर टकरा सकती है सलमान खान की रेस, ये रहा सबूत
Sun, 15 Apr 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड स्टार सलमान खान पहली बार एक-दूसरे से भिड़ने जा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर होने जा रही उनकी इस भिड़ंत को देखने के लिए दोनों स्टार्स के फैंस काफी एक्साइटेड भी हैं। इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्म 'रेस 3' को लेकर काफी चर्चा में हैं तो वहीं रजनीकांत की फिल्म 'काला' भी काफी सुर्खियां बटोर रही है।
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार फिल्म 'रेस 3' और 'काला' के एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने की संभावना है। पता हो कि रजनीकांत की फिल्म 'काला' 27 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल के साथ विवाद होने के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था।
3 of 5
बताया जा रहा है कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री पिछले एक महीने से ज्यादा समय से हड़ताल पर है। 1 मार्च के बाद कोई तमिल फिल्म रिलीज नहीं की गई है। इसकी वजह है तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (TFPC) और डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के बीच पैसों को लेकर विवाद। रिपोर्ट्स की मानें तो इस वजह से फिल्म 'काला' की रिलीज डेट को बढ़ाकर अब 15 जून किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खास बात यह है कि 15 जून को ही सलमान खान मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' भी रिलीज होनी है। जिसके कारण बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और रजनीकांत की फिल्मों का आपस में टकराना लगभग तय है। वहीं इस खबर की जानकारी मिलते ही दोनों स्टार्स के फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
विज्ञापन
5 of 5
बात करें रजनीकांत की फिल्म 'काला' की तो इस फिल्म में वह डॉन के किरदार में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी और नाना पाटेकर नजर भी नजर आएंगे। वहीं 'रेस 3' में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में हैं। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म में सभी एक्टर्स के लुक सामने आए थे जिसे काफी पसंद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।