सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए दुनियाभर में मुहिम चलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर पिछले करीब दो महीने में शायद ही ऐसा कोई दिन गया है जब सुशांत का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड न किया हो। उनके चाहने वाले लगातार अपने चहेते अभिनेता के लिए न्याय की मांग कर रह रहे हैं। इस लिस्ट में सुशांत के परिजनों से लेकर टेलीविजन और बॉलीवुड तक के बड़े स्टार्स तक शामिल हैं।
अंकिता लोखंडे के ब्वॉयफ्रेंड ने पहली बार सुशांत सिंह राजपूत के लिए किया पोस्ट, जानिए क्या लिखा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता की मौत के दो महीने के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए पहली बार सोशल मीडिया पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए विक्की जैन से लोगों से सुशांत सिंह राजपूत की प्रेयर मीट में शामिल होने की गुजारिश की है।
विक्की जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें भगवत गीता की एक लाइन भी लिखी है। इसके कैप्शन में विक्की ने लिखा है, 'आप सभी से गुजारिश है कि 15 अगस्त सुबह 10 बजे सुशांत सिंह राजपूत की प्रेयर मीट में शामिल जरूर हों।' विक्की के इस पोस्ट पर अंकिता ने दिल वाला इमोजी बनकर कमेंट किया है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई की मौत के दो महीने बाद 15 अगस्त को एक ग्लोबल प्रेयर मीट रखी है। श्वेता ने सभी से प्रेयर मीट का हिस्सा बनने की अपील की है। श्वेता की इस अपील का कई बड़े सेलेब्स साथ दे रहे हैं और वो लोगों से इसमें शामिल होने की गुजारिश कर रहे हैं।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार जांच आगे बढ़ रही है। इस मामले में ईडी ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब तक रिया और उनके परिवार से कई बार पूछताछ की जा चुकी है।
पूर्व ड्राइवर का दावा, सुशांत के बीमार होने पर पार्टी किया करती थीं रिया चक्रवर्ती