अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की साल 2020 में हुई अचानक मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया था। करीबियों से लेकर फैंस तक आज भी उन्हें याद करके भावुक हो जाते हैं। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का सुशांत संग काफी करीबी रिश्ता रहा है। आज डीआईडी के पेज से साझा किए गए वीडियो में अंकिता लोखंडे बेहद भावुक नजर आ रही हैं। दरअसल एक प्रतिभागी द्वारा सुशांत के लिए ट्रिब्यूट करते हुए एक डांस परफॉर्मेंस दी गई, जिसे देखने के बाद अंकिता अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाईं और रो पड़ीं।
Ankita Lokhande: डीआईडी में कंटेस्टेंट ने दी सुशांत को श्रद्धांजलि, अभिनेता को याद कर रो पड़ीं अंकिता लोखंडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय जी टीवी पर डीआईडी सुपर मॉम प्रसारित हो रहा है, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। वीडियो में शो की प्रतिभागी साधना और उनके कोरियोग्राफर स्टेज पर प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर अंकिता बहुत भावुक हो गईं और रोने लगीं। परफॉर्मेंस देखने के बाद अंकिता नम आंखों से कहती हैं कि 'वो बहुत करीब एक दोस्त था...सब कुछ था और वो जहां भी है..बहुत खुश है, मुझे यकीन है।'
अभिनेत्री उषा नंदकर्णी भी नहीं रोक पाईं आंसू
दिग्गज अभिनेत्री उषा नंदकर्णी भी शो में मौजूद थीं, जिन्होंने पवित्र रिश्ता में अभिनेता की मां का किरदार निभाया था। दोनों की बीच का काफी अच्छा बॉन्ड था। उषा नंदकर्णी भी सुशांत को याद कर अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
फैंस भी हुए इमोशनल
साझा किए गए इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी काफी इमोशनल नजर आए। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'रुला दिया फिर से'। वहीं दूसरे ने लिखा- 'हम आपको सच में बहुत मिस करते हैं सुशांत सर'। इसके अलावा कई यूजर्स अंकिता को ट्रोल भी करते दिखे। उनका कहना है कि ये इमोशनल होना सब बस फेम के लिए है।
यहां देखें वीडियो