फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता लोखंडे ने जलाया सुशांत सिंह राजपूत के नाम का दीपक, फैंस बोले- 'साइलेंट सपोर्ट के लिए शुक्रिया'

Wed, 22 Jul 2020 11:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 22 Jul 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Lights Candle In Memory of Sushant Singh Rajput Says Keep smiling wherever you are
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। सुशांत के निधन के बाद सभी लोग बेहद दुखी हैं। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड भले ही रिया चक्रवर्ती थीं। लेकिन उनके फैंस आज भी उनका नाम उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से ही जोड़ते हैं। अंकिता भी सुशांत के निधन के बाद काफी दुखी हैं। अब हाल ही में अंकिता ने एक बार फिर से सुशांत के नाम का दीपक जलाया है।

Ankita Lokhande Lights Candle In Memory of Sushant Singh Rajput Says Keep smiling wherever you are
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर - फोटो : Social Media

एक समय ऐसा भी था जब सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे इंडस्ट्री के मशहूर कपल्स में शुमार थे। फैंस को इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद थी। लेकिन इनके प्यार को किसी की नजर लग गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। सुशांत के निधन के बाद अंकिता लोखंडे भी टूट गईं। उन्होंने 14 जून के बाद सीधे 14 जुलाई को एक पोस्ट साझा किया था। इसके बाद अब एक बार फिर से अंकिता ने सुशांत को याद किया है।

Ankita Lokhande Lights Candle In Memory of Sushant Singh Rajput Says Keep smiling wherever you are
Ankita Lokhande Sushant - फोटो : twitter

दरअसल अंकिता लोखंडे ने सुशांत के नाम का दीया जलाया है। हालांकि उन्होंने पोस्ट में सुशांत का नाम मेंशन नहीं किया। लेकिन पोस्ट को देख उनके फैंस समझ गए कि ये पोस्ट सुशांत के लिए किया गया है। अंकिता ने जो तस्वीर साझा की है उसमें सामने भगवान रखे हैं और उनके सामने एक दीपक जलाया हुआ है। इस तस्वीर के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा है, 'उम्मीद, प्रार्थनाएं और शक्ति.... हमेशा मुस्कुराते रहो, जहां भी रहो।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Lights Candle In Memory of Sushant Singh Rajput Says Keep smiling wherever you are
Ankita Lokhande Sushant - फोटो : twitter

अंकिता के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही फैंस अंकिता के इस पोस्ट को सुब्रमण्यम स्वामी के वकील ईशकरण की अपील के साथ भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अंकिता ने खुद इसमें ऐसा कुछ नहीं लिखा। लेकिन उन्होंने भी ये पोस्ट उसी समय पर साझा की है जो समय ईशकरण ने सुशांत के फैंस से कहा था।
 


 

विज्ञापन
Ankita Lokhande Lights Candle In Memory of Sushant Singh Rajput Says Keep smiling wherever you are
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File

गौरतलब है कि वकील ईशकरण सिंह भंडारी ने 22 जुलाई को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए दीया जलाकर श्रद्धांजलि देने की अपील की थी। इस मुहिम में एक्टर के फैंस के साथ-साथ उनके साथ काम कर चुके कलाकार भी शामिल हुए। इसके जरिए सुशांत के फैंस और उनके साथियों ने उनके लिए इंसाफ की मांग की है।

पढ़ें: महाराष्ट्र में लगा कोरोना महामारी से बचाव के लिए अमिताभ बच्चन का पोस्टर, विवाद के बाद हटाया गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed