फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन खुद को ऐसे रख रहे हैं मजबूत, अभिनेता का सोशल मीडिया पोस्ट देख बढ़ जाएगा आपका भी आत्मविश्वास

Wed, 22 Jul 2020 11:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 22 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan shared special post on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों नानवती अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में वह और उनके परिवार में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। यह तीनों भी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह फैंस के लिए लगातार तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं।

Coronavirus Amitabh Bachchan shared special post on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस के लिए खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। यह अमिताभ बच्चन के कार्टून की तस्वीर है जिसमें वह तीन अलग- अलग कद में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में वह ऊपर की ओर देखते नजर आ रहे हैं। अपनी इस तस्वीर के साथ बिग भी ने खास पोस्ट लिखा है। 

Coronavirus Amitabh Bachchan shared special post on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी इस तस्वीर को साझा करते अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'खामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनों को, शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता..!!' आत्मविश्वास को बयां करता बिग बी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan shared special post on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपने पिता और मशहूर लेखक डॉ. हरिवंश राय बच्चन को सोशल मीडिया पर याद कर भावुक हो गए थे। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में पोलैंड के व्रोकला शहर को साहित्य के यूनेस्को शहर से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने लेखक हरिवंश राय बच्चन की कविता मधुशाला का पाठ किया था। जिसको देखकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर पिता के लिए भावुक पोस्ट लिखा था। 

विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan shared special post on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपने पिता को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'इसे सुनकर मेरे आंसू निकल गए, पोलैंड की सिटी व्रोकला को साहित्य के यूनेस्को शहर से सम्मानित किया गया था। आज उन्होंने विश्वविद्यालय भवन की छत पर छात्रों द्वारा बाबूजी की कविता मधुशाला का पाठ किया। वह इससे यह संदेश देना चाहते हैं व्रोकला डॉ. हरिवंश राय बच्चन का शहर है।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed