फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार और ट्विंकल की चमक पड़ी फीकी, अनुष्का और विराट कोहली बने ब्रांड की जोड़ी नंबर वन

Wed, 22 Jul 2020 11:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 22 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Virat and Anushka are Top Celeb Couple For ad endorsements According To TAM Adex Report Beat Akshay Twinkle
विराट- अनुष्का, ट्विंकल- अक्षय - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व अनुष्का के पति विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी ब्रांड्स के मामलों में नंबर वन बन गई है। इस मामले में इस जोड़ी ने अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना और रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की जोड़ी को भी पीछे छोड़ दिया है। टैम एडेक्स (TAM Adex) की रिपोर्ट के अनुसार इस साल के मध्य तक इस जोड़ी ने टीवी के 26 फीसदी विज्ञापनों पर अपना कब्जा कर रखा है, जिसमें 16 ब्रांड्स शामिल है।

Virat and Anushka are Top Celeb Couple For ad endorsements According To TAM Adex Report Beat Akshay Twinkle
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के शुरुआती दौर में टीवी पर विज्ञापनों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि लॉकडाउन होने के बावजूद कुछ पुराने धारावाहिकों ने दर्शकों को टीवी के सामने बैठने पर मजबूर किया था तो विज्ञापनों में फिर से सुधार हुआ। अगर एकल अभिनेताओं की बात की जाए तो लॉकडाउन के पूरे दौर में हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार विज्ञापनों के मामले में नंबर वन रहे थे। लेकिन बाजार के खुलते ही अब विराट कोहली ही शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। उनके बाद ही अक्षय कुमार और करीना कपूर का नंबर आता है।

Virat and Anushka are Top Celeb Couple For ad endorsements According To TAM Adex Report Beat Akshay Twinkle
सैफ, करीना - फोटो : Social Media

टीवी पर विज्ञापनों का आकलन करने वाली वेबसाइट की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के हिसाब से 26 फीसदी विज्ञापनों के साथ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी पहले नंबर पर है। इसके बाद 19 फीसदी विज्ञापनों के साथ अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना और करीना कपूर-सैफ अली खान की जोड़ी आती है। हालांकि, यहां अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के पास ब्रांड की संख्या ज्यादा है। यह जोड़ी 22 ब्रांड का विज्ञापन टीवी पर करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat and Anushka are Top Celeb Couple For ad endorsements According To TAM Adex Report Beat Akshay Twinkle
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

चौथा नंबर इस मामले में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को जाता है जो कि टीवी के 12 फीसदी विज्ञापनों पर कब्जा जमाए हुए हैं। नौ फीसदी विज्ञापन के साथ अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी पांचवें नंबर पर है। इसके अलावा टीवी की मशहूर जोड़ी आमिर अली- संजीदा शेख और हिंदी सिनेमा की चर्चित जोड़ी रितेश देशमुख- जेनेलिया डिसूजा तीन-तीन फीसदी विज्ञापनों के साथ क्रमशः छठे और सातवें नंबर पर हैं।

विज्ञापन
Virat and Anushka are Top Celeb Couple For ad endorsements According To TAM Adex Report Beat Akshay Twinkle
अजय-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद आठवां नंबर नेहा धूपिया- अंगद बेदी और नौवां नंबर धर्मेंद्र- हेमा मालिनी की जोड़ी का आता है। यह दोनों ही जोड़ियां दो-दो फीसदी विज्ञापन टीवी पर करती हैं। इसके अलावा अंतिम यानी दसवां नंबर अजय देवगन और काजोल की जोड़ी का आता है। उनके पास विज्ञापनों की संख्या तो नौ है लेकिन टीवी पर जगह सिर्फ एक फीसदी ही है।

पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रभावित हुई रणबीर कपूर की 'शमशेरा', शूटिंग शुरू करने की तारीख आगे बढ़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed