फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोलिंग से परेशान हुईं अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह के फैंस को दिया जवाब, कहा- मेरी कहानी नहीं जानते आप...

Mon, 01 Mar 2021 10:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 01 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande urges Sushant Singh Rajput’s fans to stop blaming her, says 'You don't know my story'
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे कई महीने हो चुके हैं, लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें लगातार याद करते रहते हैं। इतना ही नहीं अंकिता लोखंडे को लेकर सुशांत सिंह के फैंस अक्सर उन्हें ट्रोल कर देते है। अंकिता पिछले काफी समय से अपने पोस्ट को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। अब हाल ही में अंकिता ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया और सुशांत के फैंस के लिए खास बात कही है।

Ankita Lokhande urges Sushant Singh Rajput’s fans to stop blaming her, says 'You don't know my story'
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम लाइव में अंकिता लोखंडे ने बताया कि उनके डांस वीडियो और दूसरे पोस्ट पर लोगों के भद्दे कमेंट आते हैं। अगर लोगों को उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी अच्छी नही लगती है तो वो उन्हें अनफॉलो कर सकते हैं। अंकिता ने सुशांत के फैंस से अपील की है कि वो उनकी छवि को खराब ना करें। उन्होंने कहा कि कोई भी उनकी कहानी नहीं जानता है। जब सोशल मीडिया पर कोई गंदे कमेंट करता है तो उन्हें बहुत बुरा लगता है और इसका असर उनके परिवार पर पड़ता है।




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

Ankita Lokhande urges Sushant Singh Rajput’s fans to stop blaming her, says 'You don't know my story'
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram/lokhandeankita

अंकिता ने कहा कि, 'जो चीजें मुझे अच्छी नहीं लगती, मैं फॉलो नहीं करती, लेकिन मैं दूसरों के अकाउंट पर जाकर उनको गालियां भी नहीं देती हूं'। अंकिता ने बताया कि ट्रोलिंग से उन्हें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उनका परिवार इससे बहुत प्रभावित होता है और वो इस इंडस्ट्री का हिस्सा भी नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande urges Sushant Singh Rajput’s fans to stop blaming her, says 'You don't know my story'
सुशांत और अंकिता - फोटो : Social Media

लाइव सेशन के दौरान अंकिता ने कहा कि, 'मेरे परिवार के लिए इस बात को समझ पाना मुश्किल है कि लोग ऐसा क्यों करते हैं। लोग ऐसे क्यों गालियां देते हैं और मैंने ऐसा क्या गलत किया है। ये भी जिन लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके रिश्ते के बारे में नहीं पता है वो उन्हें इल्जाम लगा रहे हैं। किसी को भी किसी के रिश्ते को जज करने और उस पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है'। 

विज्ञापन
Ankita Lokhande urges Sushant Singh Rajput’s fans to stop blaming her, says 'You don't know my story'
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह

अंकिता ने कहा कि, 'जो लोग आज मुझपर उंगली उठा रहे हैं वो मेरे रिश्ते को जानते ही नहीं थे शायद और इतना ही आपको था प्यार, तो अब क्यों लड़ रहे हो? पहले कहां थे आप लोग जब सारी चीजें खत्म हो रही थीं हमारी जिंदगी में। आज मुझ पर इल्जाम लगाया जा रहा है पर मेरी कोई गलती नहीं है। अंकिता ने आगे कहा कि, 'सबका अपना अपना मकसद होता है जिंदगी में। सुशांत हमेशा जिंदगी में आगे बढ़ना चाहता था और उसने वही किया वो आगे चला गया'। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed