फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता लोखंडे ने फैंस के सामने कबूला-हां मैं रिलेशनशिप में हूं, इस साल कर सकती हैं शादी

Sun, 26 May 2019 11:38 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 26 May 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
ankita lokhande purchased a 8 bedroom home going to marry
Ankita Lokhande

टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एक फिर चर्चा में हैं। साल की शुरुआत में ही अभिनेत्री ने इस बात की पुष्टि की थी वह बिलासपुर बेस्ड बिजनेसमैन विक्की जैन संग रिलेशनशिप में हैं। गौरतलब है कि अंकिता ने एक 8 बेडरूम वाला फ्लैट भी खरीदा है जिसमें वह शादी के बाद रहेंगी। इससे पहले अभिनेत्री ने सुंशात सिंह राजपूत को काफी समय तक डेट किया था। 


 

ankita lokhande purchased a 8 bedroom home going to marry
ankita lokhande

अंकिता, विक्की के बारे में भी बोल चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि विक्की काफी अच्छे हैं, वह बिलासपुर के एक बिजनेसमैन हैं, हां मैं प्यार में हूं और सही समय पर इसके बारे में पता भी चल जाएगा। अब खबर है कि अंकिता और विक्की साल के अंत शादी कर सकते हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक अभिनेत्री इन दिनों काफी खुश नजर आ रही हैं। 

ankita lokhande purchased a 8 bedroom home going to marry
Ankita Lokhande Sushant - फोटो : twitter

शादी के इस साल दिसंबर या जनवरी 2020 में होने की संभावना है। इतना ही नहीं अभिनेत्री को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने मुंबई में एक आठ बीएचके का फ्लैट भी खरीदा है। यह अपार्टमेंट जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। माना जा रहा है कि शादी के बाद अंकिता इसी आठ बेडरूम वाले फ्लैट में रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande purchased a 8 bedroom home going to marry
अंकिता लोखंडे - फोटो : social media

अंकिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' में एक अहम किरदार में देखा गया था। बता दें कि यह अंकिता की डेब्यू फिल्म थी। इससे पहले वह मशहूर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में लोकप्रिय थीं। इस सीरियल में उनके को-एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ही थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed