बॉलीवुड में अब फिल्म के स्टार्स के साथ-साथ उनके बच्चों की खूब चर्चा होती है। इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिनके एक से ज्यादा बच्चे हैं और इन बच्चों की उम्र में काफी गैप है। आज हम आपको ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी उम्र में काफी अंतर है।
सारा अली खान और तैमूर सहित बॉलीवुड के इन 5 भाई-बहनों की उम्र में है बड़ा अंतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं। आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान। आर्यन का जन्म 13 नवंबर 1997 को हुआ था। वो अब 21 साल के हो चुके हैं। वहीं सुहाना का जन्म 22 मई 2000 में हुआ था, अब वो 19 साल की हो चुकी हैं। जबकि शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम का जन्म साल 2013 में हुआ था, वो सिर्फ अभी 5 साल के ही हैं। अबराम और उनके बड़े भाई आर्यन की उम्र में 16 साल का अंतर है, वहीं सुहाना से वो करीब 14 साल छोटे हैं।
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और ईशान खट्टर भले ही सौतेल भाई हो लेकिन दोनों के बीच प्यार सगे भाईयों से भी ज्यादा है। शाहिद अपने छोटे भाई ईशान को बहुत प्यार करते हैं। वहीं ईशान भी अपने भाई शाहिद की अक्सर तारीफ करते नजर आते हैं। शाहिद कपूर की उम्र करीब 38 साल है, वहीं उनके छोटे ईशान 23 साल के हैं। दोनों के उम्र में करीब 15 साल का अंतर है।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर की एक छोटी बहन अंशुला कपूर भी हैं। मोना कपूर के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी। श्रीदेवी का निधन साल 2018 में हो गया था। श्रीदेवी की दो बेटियां है जाह्नवी और खुशी कपूर। श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर अपनी दोनों सौतेली बहनों के काफी करीब हैं। चारों भाई बहन अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। आपको बता दें कि अर्जुन और जाह्नवी कपूर की उम्र में करीब 11 साल का अंतर है। वहीं खुशी कपूर, अर्जुन से 15 साल छोटी हैं।
सारा, इब्राहिम और तैमूर
सारा अली खान अब बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी दोनों फिल्मों में को दर्शकों ने खूब पसंद किया। सारा का जन्म 12 अगस्त 1995 को हुआ था। अब वो 25 साल की हैं, वहीं उनके छोटे भाई इब्राहिम की उम्र 18 साल है। सैफ अली खान ने सारा और इब्राहिम की मां अमृता सिंह को तलाक देकर 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा तैमूर है जिसकी उम्र सिर्फ 2 साल है। सारा और तैमूर में करीब 23 साल का अंतर है। वहीं तैमूर इब्राहिम से 16 साल छोटे हैं।