रिया चक्रवर्ती (28) (Rhea Chakraborty) को मादक पदार्थों से संबंधित आरोपों में एनसीबी ने गिरफ्तार किया गया है। रिया की गिरफ्तारी पर अंकिता लोखंडे ने पहला बयान दिया है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अंकिता ने कहा कि कर्म से भाग्य तय होता है। अंकिता कीइस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर बोलीं अंकिता लोखंडे- 'आप अपने कामों से अपनी किस्मत बनाते हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता ने टेवीट कर लिखा- कुछ भी इत्तेफाक या किस्मत से नहीं होता। आप अपने कामों से अपनी किस्मत बनाते हैं। यही कर्म है। अंकिता ने सोशल मीडिया के जरिए कहा न्याय मिला। बता दें कि अंकिता ने सुशांत के साथ पवित्र रिश्ता में काम किया था और तभी से दोनों रिलेशनशिप में थे। हालांकि 2016 में दोनों का रिश्ता टूट गया था।
JUSTICE ⚖️ pic.twitter.com/O5aRCirGPD
रिया की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक हैशटैग ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "भगवान हमारे साथ है।" अंकिता ने सुशांत की बहन के पोस्ट पर भी कमेंट किया है।
बता दें नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ के एक मामले में चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। रिया की गिरफ्तारी पर अभिनेत्री के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, "यह इंसाफ का पूरी तरह से मजाक बनाना है। तीन केंद्रीय एजेंसियां एक अकेली महिला के पीछे पड़ी हैं, क्योंकि वह एक शख्स से प्यार करती थी जो नशे का आदि था और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से जूझ रहा था।"
बता दें कि रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ चल रही थी। वहीं उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जा चुका है। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन हुआ था। मादक पदार्थ के मामले के अलावा चक्रवर्ती राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप का भी सामना कर रही हैं, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके अलावा धन शोधन से जुड़े मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।