अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में हैं। मंगलवार को एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। तीन दिन की पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने रिया पर ये कार्रवाई ड्रग्स लेने, रखने और बेचने के मामले में की है। इस बीच रिया का 2009 का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।
ड्रग्स को लेकर रिया चक्रवर्ती का 11 साल पुराना ट्वीट वायरल, यूजर्स ने ट्रोल करते हुए कहा- 'खुद की भविष्यवाणी कर डाली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल हो रहे इस ट्वीट में रिया चक्रवर्ती ने लिखा है, ''अभी अभी एक भारतीय लड़की की बेहद अजीब और डरावनी कहानी सुनकर निकली हूं। जिसने नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग में साढ़े चार साल जेल में बिता दिए।'' इस ट्वीट में रिया एक महिला की कहानी के बारे में बात कर रही हैं जो ड्रग्स के केस में लिप्त थी और उसे साढ़े चार साल की सजा हुई थी।
रिया की गिरफ्तारी के बाद उनका ये ट्वीट वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा है- कुछ भी कहो लड़की में कॉन्फिडेंस बहुत है, अपना ही भविष्य पहले बता रही थींं।
Rhea had already predicted her future 😂 kuch bhi kaho, ladki mein confidence tha.. ek din avashya aisa kuch kar ke dikhayegi.. https://t.co/XIQOcRMWBL
कई लोग उन्हें अंतर्यामी और भविष्यवक्ता बता रहे हैं। वही कुछ फैंस ने ये भी कहा कि रिया ने अपने खुद के लिए ही भविष्यवाणी कर डाली है। एक ने लिखा है- कौन जानता था रिया अपने बारे में ही बात कर रही थीं।
Maybe she is a time traveller who visits the past to write her own story to warn herself, but she isn't too smart to get the clues.🤔
एनसीबी ने रिया पर ये कार्रवाई ड्रग्स लेने, रखने और बेचने के मामले में की है। जब से ये पूछताछ शुरू हुई थी तभी से माना जा रहा था कि रिया से हर एंगल से पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान रिया ने कहा था कि सुशांत को ड्रग्स लेने की लत थी, उन्होंने कभी ड्रग्स को हाथ भी नहीं लगाया। मगर जब रिया की व्हाट्सएप चैट सामने आई तो मामला उलटा निकला। रिया 2017 से ही ड्रग्स पैडलर के संपर्क में थीं।