सब्सक्राइब करें

अंकिता को पीले रंग से हुआ प्यार! वीडियो के बाद शेयर की ग्लैमरस फोटोज, बोलीं- अब आगे क्या...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 11 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande shares sunshine in Yellow on Instagram with her new pictures
अंकिता लोखंडे - फोटो : Insatagram- @lokhandeankita

छोटे और बड़े पर्दे पर अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे को आजकल मानों पीले रंग से खास प्यार हो गया हो। तभी तो वह लगातार इस कलर के आउटफिट्स में तस्वीरें और वीडियो डाल रही हैं। अंकिता अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी बेहतरीन फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अंकिता की हर फोटो और वीडियो को फैंस काफी पसंद भी करते हैं।


 

Trending Videos
Ankita Lokhande shares sunshine in Yellow on Instagram with her new pictures
अंकिता लोखंडे - फोटो : Insatagram- @lokhandeankita

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। अंकिता ने जो फोटोज शेयर की हैं, उन्हें देख फैंस के होश उड़ गए हैं। अभिनेत्री का ग्लैमर बढ़ती उम्र के साथ निखरता जा रहा है। पीले रंग के कपड़ों में अंकिता कहर ढा रही हैं। हर एक फोटो में एक्ट्रेस अलग अलग तरीके से पोज देती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande shares sunshine in Yellow on Instagram with her new pictures
अंकिता लोखंडे - फोटो : Insatagram- @lokhandeankita

अंकिता ने ये फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि अब आगे क्या? यह सवाल हमेशा एक परिवर्तन लाता है। अच्छा या बुरा। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह पीली साड़ी पहनकर माधुरी दीक्षित के गाने 'दिल धक-धक करने लगा' पर डांस करती नजर आ रही थीं। हालांकि ये क्लिप बहुत लोगों पसंद नहीं आई थी और उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अब सुशांत की मौत के दुख का ढोंग मत करना।

Ankita Lokhande shares sunshine in Yellow on Instagram with her new pictures
ankita lokhande - फोटो : instagram

बता दें कि अंकिता लोखंडे ने शो 'पवित्र रिश्ता' से टेलीविजन में डेब्यू किया था। इस शो में अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। 'पवित्र रिश्ता' के अलावा अंकिता 'एक थी नायका' और 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं. पिछले साल अंकिता लोखंडे ने कंगना रनौत की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

 

विज्ञापन
Ankita Lokhande shares sunshine in Yellow on Instagram with her new pictures
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर - फोटो : Social Media

अंकिता बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी सुर्खियों में आ गई थीं। वह और सुशांत सिंह करीब छह साल तक साथ थे। दोनों की पहली मुलाकात सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के दौरान हुई थी। तभी से दोनों रिलेशनशिप में आए। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद वह उनके परिवार संग खड़ी हुई थीं। खुलकर अपनी बातें सोशल मीडिया पर रखती थीं, लेकिन सुशांत के फैन्स का कहना है कि अब वह सब खत्म हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed