बॉलीवुड में अपने हुनर का परचम लहरा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में बड़ा नाम हैं। प्रियंका एक से बढ़कर एक फिल्में तो करती ही हैं साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें कई बार फैंस को काफी पसंद आती है तो कई बार वो ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा अपनी उस तस्वीर को लेकर सबसे ज्यादा आलोचना का शिकार हुई थीं जिसमें वो प्रधानमंत्री मोदी के सामने मिनी ड्रेस पहने नजर आईं थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अब अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में इस घटना पर अपना पक्ष रखा है।
जब प्रधानमंत्री मोदी के सामने छोटी ड्रेस पहनने पर ट्रोल हो गईं थीं प्रियंका चोपड़ा, अब रखा अपना पक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका ने अपनी किताब के जरिए फैंस को बताया कि, 'प्रधानमंत्री मोदी और मैं उस वक्त एक ही होटल में ठहरे हुए थे। मैंने उनके ऑफिस में बात करके उनसे मिलने की गुजारिश की थी'। आगे प्रियंका ने कहा कि वो उस वक्त अपनी अमेरिकी प्रचारक और भाई के साथ पीएम मोदी से मिली थीं और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी।
प्रियंका ने कहा कि, 'उन्होंने वो ड्रेस इसलिए भी पहनी थी क्योंकि उन दिनों वो फिल्म 'बेवॉच' का प्रमोशन कर रही थीं। उस तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा था ,'उसी समय बर्लिन में रहना जिस वक्त पीएम मोदी वहां मौजूद हों वाकई में ये बहुत प्यारा इत्तेफाक है। पीएम नरेंद्र मोदी सर मैं आपका धन्यवाद करती हूं कि आपने इतनी व्यस्तता के बीच मुझसे मिलने के लिए वक्त निकाला'।
बता दें कि साल 2017 में फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका बर्लिन में मौजूद थीं और उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की थी उसमें वो पीएम मोदी के सामने मिडी ड्रेस में बैठी नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगने लगे थे। कई यूजर्स का कहना था कि प्रियंका देश के प्रधानमंत्री से मिल रही हैं तो उन्हें ऐसे कपड़े पहनकर सामने नहीं आना चाहिए था।
हालांकि प्रियंका भी ट्रोलर्स को जवाब देने से कभी पीछे नहीं हटती। उस वक्त जब प्रियंका की आलोचना की गई तो उन्होंने फौरन अपनी मां के साथ एक ऐसी तस्वीर साझा कर दी जिसमें दोनों छोटे ड्रेस पहने नजर आ रही थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'लैग्स फॉर डे'। इसके बारे में बात करते हुए प्रियंका ने अपनी किताब में लिखा कि, 'मुझे मिल रही नफरत का जवाब मैंने अपनी मां के साथ खिंची हुई तस्वीर को साझा करते हुए दिया। उस तस्वीर में मैं और मेरी मां दोनों ने छोटे कपड़े पहने थे और हमारे पैर नजर आ रहे थे। इसके साथ मैंने कैप्शन में लिखा था कि ऐसा तो मेरे परिवार में चलता है। हालांकि मजाक एक तरफ मैं बस ये ही कहना चाहूंगी कि मैंने खुद को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया था'।