{"_id":"602513220e7ba15801106eca","slug":"sanjay-dutt-and-maanyata-dutt-love-story-is-magical-know-here-couple-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"C ग्रेड फिल्मों में काम करने वालीं मान्यता को ऐसे दिल दे बैठे संजय दत्त, उम्र में है 21 साल का फासला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
C ग्रेड फिल्मों में काम करने वालीं मान्यता को ऐसे दिल दे बैठे संजय दत्त, उम्र में है 21 साल का फासला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Feb 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त और मान्यता दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्मी और पर्सनल लाइफ के बारे में अधिकतर लोग जानते होंगे। संजय दत्त की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आये। उन्हें ड्रग्स की लत लगी, जेल गए, उनकी फिल्में भी फ्लॉप हुई। तो वहीं उनकी लव लाइफ भी सुर्खियों में रही। लेकिन संजय दत्त ने अपना हमसफर मान्यता दत्त ((Maanyata Dutt)) को चुना। संजय ने मान्यता के साथ शादी रचाई और आज शादी के 13 साल बाद भी कपल एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। लेकिन संजय और मान्यता की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और दोनों की मुलाकात कैसे हुई? ये हम आपको आज संजय दत्त और मान्यता दत्त की 13वीं सालगिरह के मौके पर बताने जा रहे हैं।
2 of 5
मान्यता दत्त
सबसे पहले तो आपको बता दें कि मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। संजय दत्त और मान्यता की लव स्टोरी एक फिल्म के जरिये शुरू हुई थी। दोनों में जल्द ही अच्छी दोस्ती हो गई। मान्यता के अच्छे व्यवहार के चलते संजय उन्हें पसंद करने लगे। मान्यता और संजय घंटों फोन पर बात करते थे। उस दौरान संजय दत्त सिंगल थे। साल 2002 में उनका दूसरी पत्नी रिया पिल्ले से तलाक हो गया था। जब मान्यता और संजय दत्त की मुलाकात हुई, उस समय संजय अपनी एक जूनियर आर्टिस्ट नाडिया दुरानी को डेट कर रहे थे। एक तरफ नाडिया संजय दत्त के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करती रहती थीं तो वहीं दूसरी तरफ मान्यता संजय का ध्यान रखती थी। वो उनके लिए अपने हाथों से खाना बनाया करती थी। मान्यता संजय दत्त के साथ- साथ उनके परिवार के लिए बहुत सोचा करती थीं।
3 of 5
मान्यता दत्त
मान्यता एक मुस्लिम परिवार से थीं और पहले उनका नाम दिलनवाज शेख था। जब वो बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया। लेकिन केआरके की फिल्म 'देशद्रोह' में उनका नाम मान्यता रखा गया था। इसके बाद से लोग उन्हें मान्यता के नाम से जानते हैं। मान्यता को जब फिल्मों में काम नहीं मिला तो उन्होंने बी और सी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय दत्त और मान्यता दत्त
- फोटो : Instagram
संजय और मान्यता ने शादी से पहले करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 2008 में 11 फरवरी को संजय ने मान्यता से शादी कर ली। उस समय मान्यता की उम्र सिर्फ 29 साल की थीं, जबकि संजय 50 के थे। मान्यता और संजय ने 7 फरवरी 2008 को कोर्ट में मैरिज की थी। संजय-मान्यता ने गोवा में शादी की थी। मान्यता और संजय के दो जुड़वा बच्चे इकरा दत्त और शाहरान दत्त है हैं। दोनों का जन्म 21 अक्टूबर 2010 को हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
संजय दत्त और मान्यता दत्त
- फोटो : Instagram
अब मान्यता संजय दत्त प्रोडक्शन की सीईओ हैं। मान्यता संजय को हमेशा सपोर्ट करती हैं और इस बात को कई बार अभिनेता ने खुद बताया है। संजय और मान्यता के बीच आज भी बेशुमार प्यार है और आज शादी की सालगिरह के मौके पर संजय दत्त ने एक फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा मैसेज लिखा है। 11.02.2008 तब भी तुमसे प्यार करता था और आज उससे भी ज्यादा करता हूं। हैप्पी एनिवर्सरी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।