सब्सक्राइब करें

कंगना ने दी ट्विटर छोड़ने की धमकी तो Koo एप पर ऋचा चड्ढा ने कसा तंज, माधुरी का वीडियो साझा कर लिखा-कूकूकूकू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 11 Feb 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Richa chadha tweet on Made in India koo app viral on internet, shares Madhuri-Anil starrer song
ऋचा चड्ढा - फोटो : फाइल

ट्विटर का भारतीय विकल्प कू एप लॉन्च हो गया है। इसके बाद सोशल मीडिया तक हर तरफ कू एप सुर्खियों में हैं। ऐसे में इसके चर्चे बॉलीवुड गलियारे में होने लगी है।  कई सेलेब्स इस एप को सपोर्ट करते हुए साइन-अप करने की बात कर रहे हैं वहीं, कुछ लोग इसे सपोर्ट करने का आग्रह भी कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने इस एप पर तंज कसा है।  

Trending Videos
Richa chadha tweet on Made in India koo app viral on internet, shares Madhuri-Anil starrer song
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  साथ ही अभिनेत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा मॉर्निंग- Kukukukukukukukuku। ऋचा चड्ढा ने कू एप के बार में ज्यादा कुछ तो नहीं लिखा लेकिन जो वीडियो ट्वीट किया है वह काफी मजेदार है। ऋचा ने माधुरी दीक्षित और अनील कपूर की फिल्म बेटा का सुपरहिट गाना कोयल सी तेरी बोली का एक छोटा सा वीडियो साझा किया है। जिस पर फैन्स तरह- तरह के फनी कमेंट कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa chadha tweet on Made in India koo app viral on internet, shares Madhuri-Anil starrer song
ऋचा चड्ढा

बीते दिनों से ऋचा चड्ढा की आने वाली फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' लगातार विवादों में बनी हुई है। फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया था जिसमें ऋचा हाथ में झाड़ू पकड़े नजर आई थीं, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। अभिनेत्री के मुताबिक अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ ही कई लोगों ने उनकी जीभ काटने पर ईनाम भी घोषित कर दिया है। 

Richa chadha tweet on Made in India koo app viral on internet, shares Madhuri-Anil starrer song
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala

ऋचा चड्ढा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी फिल्म के पोस्टर जलाने की बात कही जा रही है। घर के शीशे तोड़ने को कहा जा रहा। इतना ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऋचा ने कहा कि अब तो ये बॉलीवुड का हिस्सा बन गया है।


 
विज्ञापन
Richa chadha tweet on Made in India koo app viral on internet, shares Madhuri-Anil starrer song
ऋचा चड्ढा

अपने फिल्म के पोस्टर के लिए ऋचा चड्ढा माफी मांग चुकी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि कि उनके पोस्टर की काफी आलोचना की गई। यह एक एक सीन था, जो कई लोगों को दलितों को दर्शाने का घिसा-पिटा तरीका लगा। इसे बहुत से लोगों ने दलितों को लेकर रूढ़िवादी सोच समझा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed