{"_id":"602515bf8ebc3ee9562ea74b","slug":"jodhpur-court-dismisses-state-govt-plea-over-salman-khan-blackbuck-poaching-case-false-affidavit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान को बड़ी राहत, सरकार ने लगाया था गलत हलफनामा देने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान को बड़ी राहत, सरकार ने लगाया था गलत हलफनामा देने का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 11 Feb 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काला हिरण शिकार और आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान को कोर्ट से राहत मिली है। जोधपुर डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज कर दिया। जिसमें कहा गया था कि सलमान खान ने आर्म्स एक्ट को लेकर गलत हलफनामा पेश किया था। इससे पहले सरकार की याचिका को निचली कोर्ट ने खारिज कर दिया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट में अभिनेता सलमान खान की बहन अलवीरा पहुंची थीं। उनके वकील भी मुंबई से जोधपुर पहुंचे थे।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिरण शिकार व आर्म्स मामले में सुनवाई के दौरान जब कोर्ट ने सलमान खान से उनके हत्यारों का मूल लाइसेंस मांगा तो सलमान खान ने एक शपथ पत्र पेश करते हुए कोर्ट को बताया कि उसके हथियारों का लाइसेंस खो गया है। इसके अलावा सलमान खान ने एक अन्य शपथ पत्र में अपने कान में दर्द होने का हवाला देते हुए कोर्ट में उपस्थित होने से असमर्थता जताई थी।
3 of 5
salman khan
- फोटो : Social Media
सलमान खान के वकील हस्तिमल सारस्वत ने कहा था कि, 'जोधपुर जिला एवं सत्र अदाल ने एक डिटेल्ड ऑर्डर में राज्य सरकार की तरफ से दायर दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया। हमने साल 2006 में यह जवाब दिया था कि गलत हलफनामा दायर नहीं किया गया था और ऐसी याचिकाएं सलमान खान की छवि बिगाड़ने के लिए लगाई जा रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हिरण शिकार और आर्म्स एक्ट मामले में इससे पहले मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसमें सलमान की ओर से झूठा शपथ पत्र देने की बात सामने आई थी। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई को 11 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
काला हिरण शिकार मामला मामला सितंबर-अक्टूबर 1998 का है। जोधपुर के समीप कांकाणी गांव में बीस साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दे दिया था। वहीं सह आरोपी सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे को कोर्ट ने बरी कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।