सब्सक्राइब करें

‘सूर्यवंशी’ के निर्माताओं का आया आधिकारिक बयान, जानिए फिल्म को रिलीज करने की क्या है पूरी योजना

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 11 Feb 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Reliance Trying For Simultaneous Theatre-OTT Release For Akshay Kumar's Sooryavanshi
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज को लेकर इसकी निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने स्थिति साफ कर दी है। कंपनी ने ‘अमर उजाला’ से साफ कहा कि वह सिर्फ ‘सूर्यवंशी’ ही नहीं बल्कि ‘83’ की रिलीज की तैयारियों में भी लगे हुए हैं। सूत्रों ने इस बीच बताया है कि कंपनी ने अपने पूरे स्टाफ को महाराष्ट्र के सिनेमाघर सौ फीसदी क्षमता के साथ खुलते ही इन फिल्मों की रिलीज के लिए कमर कसकर तैयार रहने का अल्टीमेटम दे दिया है।

Trending Videos
Reliance Trying For Simultaneous Theatre-OTT Release For Akshay Kumar's Sooryavanshi
सूर्यवंशी - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर दो दिन से सुगबुगाहट रही है कि शायद रिलायंस एंटरटेनमेंट इस फिल्म को थिएटर्स और ओटीटी पर एक साथ रिलीज कर दे। अभी तक फिल्म निर्माताओं और वितरकों के बीच समझौता ये रहा है कि कोई फिल्म थिएटर में रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद ही ओटीटी पर आ सकती है। ‘मास्टर’ के मेकर्स ने इस अवधि को घटाकर कम कर दिया। इस पर काफी हंगामा भी मचा। रिलायंस एंटरटेनमेंट की अपने वितरकों के साथ फिल्म के शेयर को लेकर भी इससे पहले कई दौर की बात हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reliance Trying For Simultaneous Theatre-OTT Release For Akshay Kumar's Sooryavanshi
Sooryavanshi - फोटो : social media

देश में हिंदी फिल्मों की करीब 50 फीसदी कमाई मुंबई वितरण क्षेत्र से होती है। मुंबई वितरण क्षेत्र में देश के दो प्रमुख राज्य महाराष्ट्र और गुजरात शामिल हैं, लेकिन फिल्म निर्माताओं को पहले महाराष्ट्र के सिनेमाघर सौ फीसदी क्षमता के साथ खोलने का इंतजार ज्यादा है। इस इंतजार के चलते इस महीने और अगले महीने किसी बड़ी हिंदी फिल्म की रिलीज अब तक फाइनल नहीं हो पाई है। जियो स्टूडियोज इस दौरान विनीत सिंह की फिल्म ‘आधार’ रिलीज करने के फेर में था, लेकिन उसे भी वापस ले लिया गया है।

Reliance Trying For Simultaneous Theatre-OTT Release For Akshay Kumar's Sooryavanshi
सूर्यवंशी - फोटो : amar ujala mumbai

मेराज एंटरटेनमेंट के बिजनेस हेड राज मलिक इस बारे में कहते हैं, “हिंदी फिल्मों के दर्शक काफी दिनों से कोई बड़ी फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं। और, ऐसा नहीं है कि हिंदी फिल्म जगत के पास ऐसी तैयार फिल्में हैं नहीं। इस समय तैयार फिल्में ही मनोरंजन जगत में फिर से जान फूंकने का सबसे बड़ा हथियार हैं। और, मुझे लगता है कि महाराष्ट्र सरकार भी जल्द ही सिनेमाघरों को सौ फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे देगी।”

विज्ञापन
Reliance Trying For Simultaneous Theatre-OTT Release For Akshay Kumar's Sooryavanshi
शिबाशीष सरकार - फोटो : फाइल

वहीं, रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार इस बारे में संपर्क करने पर कहते हैं, “सिनेमाघरों को सौ फीसदी क्षमता के साथ खोले जाने की बात वाकई सकारात्मक खबर रही है। सामाजिक चीजें खुल चुकी हैं चाहें रेस्तरां हों, मॉल हों, बाजार हों या दफ्तर, सब सामान्य स्थिति की तरह काम करने लगे हैं। हम ‘सूर्यवंशी’ को मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते में और ‘83’ को जून में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इस बारे में हम जल्द ही कोई आखिरी फैसला लेने वाले हैं। हमारा विश्वास है कि बड़े पैमाने पर बनी नयनाभिराम ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ जैसी फिल्मों से दर्शक सिनेमाघरों में लौट सकेंगे।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed