बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों में बोल्ड सीन्स होते हैं जिसे दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। दमदार अभिनय करने वाले सितारे इन बोल्ड सीन्स को भी बेहद शानदार तरीके से पर्दे पर पेश करते हैं। हालांकि ये सीन पर्दे पर तो बहुत सहज लगते हैं लेकिन कई बार सितारों को ऐसे सीन्स शूट करने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें बोल्ड सीन शूट करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
जब पर्दे पर बोल्ड सीन देने में छूट गए इन सितारों के पसीने, इस अभिनेत्री की तो मां ने की थी मदद
सनी लियोनी
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम इस लिस्ट में होना थोड़ा चौंकाता है क्योंकि सनी पूर्व पोर्न स्टार थीं। हालांकि सनी के लिए भी फिल्मों में बोल्ड सीन शूट करना आसान नहीं था। फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सनी को सबसे ज्यादा दिक्कत शावर सीन शूट करने में हुई थी। पहले तो अभिनेता को सनी के साथ शूट करने में थोड़ी शर्म आ रही थी लेकिन बाद में जब बाथरूम के अंदर सीन शूट होना शुरू हुआ तो कैमरा मैन के साथ दस बारह लोगों की टीम उस छोटे से रूम में आ गई। इसी वजह से सनी को भी शर्म आने लगी। हालांकि सनी ने इन सारी बातों से ध्यान हटाया और फिर सीन पूरा किया।
जरीन खान
जरीन ने अपने करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म 'वीर' से की थी। इस फिल्म में जरीन को देखने के बाद लोगों का लगा था कि वो कभी बोल्ड फिल्में नहीं करेंगी। वहीं जरीन ने फैंस की इस धारणा को बदला और एक के बाद एक बोल्ड फिल्में कीं। हालांकि पर्दे पर जरीन जितनी सहजता से ऐसे सीन करती दिखती हैं उन्हें असल में ऐसे सीन शूट करने में काफी दिक्कत महसूस होती है। जरीन ने फिल्म 'हेट स्टोरी 3' के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्हें इस फिल्म में बोल्ड सीन देने में काफी हिचक महसूस हो रही थी। उस वक्त उनकी मां ने उनकी हिम्मत बढ़ाई थी और कहा था कि ये आम बात है।
मल्लिका शेरावत
फिल्मों में बोल्ड सीन देने के लिए मशहूर मल्लिका शेरावत ने कभी भी पर्दे पर ऐसे सीन करने में हिचक महसूस नहीं की, लेकिन 'डर्टी पॉलिटिक्स' में उन्हें अभिनेता ओम पुरी के साथ बोल्ड सीन देते हुए बेहद परेशानियां हुईं। एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका से पूछा गया कि ओमपुरी के साथ बोल्ड सीन देने में वह कितनी सहज थी, तो उन्होंने कहा मैं सहज नहीं थी, लेकिन उन्होंने मुझे सहज महूस करवाया।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर फिल्मों में सीरीयल किसर के नाम से मशहूर हैं। हालांकि फिल्म ऐ दिल हैं मुश्किल में रणबीर कपूर को ऐश्वर्या के साथ इंटीमेट सीन देने थे। ऐसे सीन की शूटिंग में रणबीर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। खबरों की मानें तो ऐश से कहीं ज्यादा रणबीर को उनके साथ ऐसे सीन करने में दिक्कत महसूस हो रही थी। उस वक्त ऐश्वर्या ने उन्हें समझाया था कि ये सिर्फ एक्टिंग है और इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है। इसके बाद रणबीर ने ऐश के साथ ऐसे बोल्ड सीन सहजता के साथ दिए थे।