फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता लोखंडे के ठुमकों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लगाई आग, पीले कपड़ों में किया ‘गिला गिला गिला…’

Thu, 18 Feb 2021 03:21 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 18 Feb 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande dances in yellow in her latest post, fans react
अंकिता लोखंडे - फोटो : Insatagram- @lokhandeankita

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाली अंकिता लोखंडे हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों अपनी एक्टिंग से इतर वह सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज को लेकर काफी चर्चा में हैं. अंकिता का डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब उन्होंने आग में घी डालते हुए एक और वीडियो पोस्ट कर दिया है।

Ankita Lokhande dances in yellow in her latest post, fans react
अंकिता लोखंडे - फोटो : Insatagram- @lokhandeankita

अंकिता का नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह 'गिला गिला गिला' सॉन्ग पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में अंकिता लोखंडे पीले रंग के आउटफिट में 'गिला गिला गिला’ गाने पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि ‘गिला गिला गिला गिला... प्रिय इंस्टाग्राम रील, मैं तुम्हें प्यार करती हूं, क्योंकि तुम मुझे हर वक्त खुश करते रहते हो।‘ उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

Ankita Lokhande dances in yellow in her latest post, fans react
अंकिता लोखंडे - फोटो : Insatagram- @lokhandeankita

वहीं दूसरी तरफ अंकिता के इस वीडियो पर कई लोगों ने नेगेटिव कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘पागल है क्या ये’। तो एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘कभी सुशांत के गाने पर भी बना लिया करो। लोगों को लगेगा आप अभी भी सुशांत को याद करती हैं। मगर आपसे ऐसी उम्मीद कहां की जा सकती है। आपको तो अपना ही बनाना है’।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande dances in yellow in her latest post, fans react
अंकिता लोखंडे - फोटो : Insatagram- @lokhandeankita

वहीं, उनके फैन्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा ‘यलो परी हमारी’। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अंकिता लोखंडे ने अपने डांस वीडियो से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा है। इससे पहले भी वह अपने डांस को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह माधुरी दीक्षित के गाने ’दिल धक धक करने लगा’ पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दे रही थीं।

विज्ञापन
Ankita Lokhande dances in yellow in her latest post, fans react
ankita lokhande - फोटो : instagram

खास बात ये है कि अंकिता इसमें भी पीली साड़ी पहने हुई थीं। उनके ठुमकों ने तो मानो सोशल मीडिया पर कहर ढा दिया था।अंकिता अक्सर अपने डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। अंकिता फिलहाल विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। अपने रिश्ते को वह किसी से नहीं छिपातीं। सोशल मीडिया पर विकी और अंकिता एक-दूसरे के लिए अक्सर अपनी मोहब्बत का इजहार करते नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed