फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूयॉर्क पहुंचते ही बदल गया सुहाना खान का अंदाज, सोशल मीडिया पर साझा की बेहद ग्लैमरस तस्वीरें

Thu, 18 Feb 2021 02:44 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 18 Feb 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
Suhana Khan share glamorous photos from New york and fans are expressing their love
सुहाना खान - फोटो : Instagram

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होती हैं। सुहाना अब न्यूयॉर्क वापस लौट चुकी हैं और वहां से उन्होंने बेहद ही ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीर देख सोशल मीडिया यूजर्स उनके दीवाने हुए  जा रहे हैं।

Suhana Khan share glamorous photos from New york and fans are expressing their love
सुहाना खान - फोटो : Instagram

सुहाना इस तस्वीर में अपनी दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने बॉडीकॉन ड्रेस के साथ लाल रंग की हील्स पहनी हुई थी। अब सुहाना की इस तस्वीर पर यूजर्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने जहां सुहाना को 'खूबसूरत' बताया तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सो ग्लैम'।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

Suhana Khan share glamorous photos from New york and fans are expressing their love
सुहाना खान - फोटो : instagram

सुहाना खान सोशल मीडिया पर सिर्फ खूबसूरत तस्वीरें ही नहीं बल्कि कई मुद्दों पर अपनी राय भी साझा करती हैं। कुछ समय पहले ही सुहाना ने रंग भेद को लेकर एक पोस्ट साझा किया था। सुहाना का कहना था कि भले ही वो एक स्टार किड हों, लेकिन रंग को लेकर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है।  ये ऐसी चीज हैं जिसे वो बदल नहीं सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan share glamorous photos from New york and fans are expressing their love
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2

सुहाना ने पोस्ट में ये भी लिखा था कि, 'इस वक्त दुनिया में कई सारी बातें चल रही हैं और ये भी एक मुद्दा है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। ये सिर्फ मेरे बारे में नहीं है बल्कि ये उन सभी लड़के और लड़कियों के बारे में हैं जिन्हें बचपन से ही रंग को लेकर छोटा महसूस करवाया जाता है। मेरे स्किन टोन के कारण मुझे बदसूरत बताया गया था'। सुहाना ने कहा कि, 'हम सबकी स्किन टोन अलग है और आप चाहकर भी खुद को मेलनिन से अलग नहीं कर सकते। अपने ही लोगों से नफरत करना बताता है कि अंदर से आप कितने कुंठित हैं'। 

विज्ञापन
Suhana Khan share glamorous photos from New york and fans are expressing their love
सुहाना खान - फोटो : Instagram

बता दें कि सुहाना खान को उनकी तस्वीरों के लिए जहां तारीफ मिलती है तो कई बार उन्हें बेवजह ट्रोल भी कर दिया जाता है। इस बात को लेकर शाहरुख खान भी कई बार नाराजगी जता चुके हैँ। हालांकि सुहाना अपनी बातें खुद लोगों के सामने रखने से नहीं हिचकिचाती हैं। वो सोशल मीडिया पर रंग भेद के अलावा और भी कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed