फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजल राघवानी ने लगाया खेसारी लाल पर धोखा देने का आरोप, भोजपुरी एक्टर बोले-आत्महत्या कराना चाहते हो?

Thu, 18 Feb 2021 02:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 18 Feb 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
Viral video of khesari lal yadav and kajal maghwani arguing takes the internet by storm
काजल राघवानी, खेसारी लाल यादव - फोटो : Youtube

भोजपुरी फिल्मों में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट गाने किए हैं लेकिन अब खबर है कि दोनों के रिश्ते में दीवार पड़ गई है। काजल राघवानी ने खेसारी पर कई इल्जाम लगाए हैं।

Viral video of khesari lal yadav and kajal maghwani arguing takes the internet by storm
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम

काजल का आरोप है कि खेसारी उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां दिलवा रहे हैं और बदनाम करने कोशिश कर रहे हैं। काजल ने कहा- मुझे लाइव आकर रोने की आदत भी नहीं है। खेसारी बार-बार हर जगह मुझे बदनाम कर रहे हैं कि मैंने उन्हें धोखा दिया है। मैं अगर ये बात कहूं कि खेसारी ने मुझे धोखा दिया है तो बहुत कुछ बातें बननी शुरू होंगी।

Viral video of khesari lal yadav and kajal maghwani arguing takes the internet by storm
काजल राघवानी - फोटो : instagram

काजल आगे कहती हैं, 'मैं गुजराती हूं, शायद इसी वजह से मुझे निशाने पर लिया जा रहा है, लेकिन इंसानियत मुझमें भी हैं। मेरे लिए संस्कार और काम सबसे ज्यादा जरूरी है। हमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आगे ले जाने के लिए काम करना और सोचना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral video of khesari lal yadav and kajal maghwani arguing takes the internet by storm
खेसारी लाल यादव - फोटो : screengrab from youtube

काजल के इस बयान पर खेसारी का रिएक्शन भी सामने आ गया है। खेसारी लाल ने कहा है, जुबानी जंग बंद करिए, काम पर ध्यान दीजिए। उन्होंने कहा- 'आजकल हर किसी के इंटरव्यू में खेसारी ही नजर आता है। आपके पास अपना कोई मुद्दा नहीं है खेसारी के अलावा।'

विज्ञापन
Viral video of khesari lal yadav and kajal maghwani arguing takes the internet by storm
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav

खेसारी लाल ने कहा है कि मेरे जितना काम करके दिखाओ। अपने काम से बड़े बनकर दिखाओ। मेरे पीछे क्यों पड़े हो, मुझसे आत्महत्या कराना चाहते हो'?  जैसा बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ है, वैसा ही मेरे साथ भी हो रहा है लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं ऐसा कदम नहीं उठाऊंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed