टीवी जगत की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। टीवी से फिल्मों की हीरोइन बनने वाली अंकिता की तस्वीरें फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि इन दिनों अंकिता अपनी एक तस्वीर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।दरअसल अंकिता ने हाल ही में अपने गोवा वेकेशन को याद करते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ रोमांटिक पोज देतीं नजर आ रही हैं। हालांकि फैंस इस तस्वीर के लिए अंकिता को काफी ट्रोल कर रहे हैं।
ब्वॉयफ्रेंड की गोद में बैठी नजर आईं अंकिता लोखंडे, सुशांत के फैंस ने इस वजह से कर दिया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता के इस तस्वीर के सामने आते ही सुशांत के फैंस उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। दरअसल इस तस्वीर में अंकिता विक्की की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। उनके इस पोज को देखते हुए कई लोग उन्हें बेशर्म महिला बताने लगे। एक यूजर ने अंकिता की तस्वीर पर कमेंट करते हुए पूछा कि, 'सुशांत अब याद नहीं आते हैं क्या? बता दें कि किसी वक्त में अंकिता सुशांत की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं और उनके निधन पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए न्याय की मांग की थी।
सुशांत के लिए अंकिता ने कई पोस्ट शेयर किए थे और उनकी बहनों के साथ जस्टिस की मांग कर रही थीं। हालांकि गुजरते वक्त के साथ-साथ अंकिता भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन ट्रोलर्स उन्हें बार-बार सुशांत का नाम लेकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल सुशांत और अंकिता टीवी के बहुत ही क्यूट कपल माने जाते थे, लेकिन फिल्मों में आने के बाद सुशांत ने अंकिता से ब्रेकअप कर लिया था और रिया चक्रवर्ती को डेट करने लगे थे।
वहीं अंकिता भी सुशांत को भूलाकर विक्की संग खुश रहने लगीं। सुशांत के निधन से पहले भी सुशांत और अंकिता सिर्फ दोस्त थे, लेकिन फैंस अक्सर अंकिता को विक्की के साथ देखकर ट्रोल करने लगते हैं। हालांकि अब अंकिता ने ट्रोलर्स की बातों का जवाब देना ही बंद कर दिया है और अब वो ट्रोलिंग पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देती हैं।
बता दें कि हाल ही में अंकिता ने अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस सेलिब्रेशन में अंकिता के ब्वॉयफ्रेंड विक्की के अलावा दूसरे सितारे भी शामिल थे। साथ ही अंकिता का परिवार भी इस खुशी के मौके पर उनके साथ मौजूद था। अंकिता के जन्मदिन की तस्वीरें भी जबरदस्त वायरल हुई थीं।

कमेंट
कमेंट X