फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajinikanth: रजनीकांत की सेहत पहले से बेहतर, उच्च रक्तचाप के चलते अस्पताल में हुए थे भर्ती

Sat, 26 Dec 2020 05:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 26 Dec 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Health News Updates: Rajinikanth Heath Update in Hindi Actor Progressing Well Says Hospital
रजनीकांत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रक्तचाप संबंधी (High Blood Pressure) समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाए गए अभिनेता रजनीकांत की सेहत में सुधार आ रहा है। अस्पताल की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई। एक विज्ञप्ति में अस्पताल की ओर से कहा गया कि उनका रक्तचाप हालांकि अब भी बढ़ा हुआ है लेकिन शुक्रवार के मुकाबले अधिक नियंत्रण में है।

Rajinikanth Health News Updates: Rajinikanth Heath Update in Hindi Actor Progressing Well Says Hospital
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

इसमें बताया कि 70 वर्षीय रजनीकांत की जांच की गई है जिसमें कुछ भी चिंताजनक नहीं मिला है। शनिवार को उनकी कुछ और जांचे होनी हैं जिनकी रिपोर्ट शाम तक प्राप्त होंगी। अस्पताल की ओर से बताया गया, ‘‘रजनीकांत को कल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनकी सेहत में सुधार आ रहा है। उनका रक्तचाप अब भी अधिक बना हुआ है हालांकि कल के मुकाबले अधिक नियंत्रण में है।’’

Rajinikanth Health News Updates: Rajinikanth Heath Update in Hindi Actor Progressing Well Says Hospital
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

इसमें बताया गया कि रक्तचाप की दवाओं में बदलाव किया जा रहा है तथा उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है। उन्हें पूरी तरह से आराम करने को कहा गया है तथा आंगतुकों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। बुलेटिन में बताया गया कि जांच तथा रक्तचाप पर कितना नियंत्रण हो पाता है उसके आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के बारे में फैसला शाम तक लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Health News Updates: Rajinikanth Heath Update in Hindi Actor Progressing Well Says Hospital
रजनीकांत - फोटो : ANI

बता दें बीते दिनों रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे के सेट पर सात क्रू मेंबर कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे। रजनीकांत का भी कोविड टेस्ट करवाया गया था जो कि निगेटिव आया था। उनके रक्तचाप में उतार-चढ़ाव हो रहा था। उच्च रक्तचाप और थकावट की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Rajinikanth Health News Updates: Rajinikanth Heath Update in Hindi Actor Progressing Well Says Hospital
फिल्म काला के एक सीन में रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सिनेमा में शानदार मुकाम हासिल कर चुके सुपरस्टार रजनीकांत अब बहुत जल्द राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बताया कि वह 31 दिसंबर को अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करने वाले हैं। बात करें फिल्म की तो Annaatthe की शूटिंग को फिलहाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed