{"_id":"6059a1968ebc3edc0649c964","slug":"ankita-lokhande-speaks-up-about-casting-couch-tells-a-film-producer-insist-her-to-sleep-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: अंकिता लोखंडे भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार, फिल्म प्रोड्यूयर ने साथ सोने की कही थी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: अंकिता लोखंडे भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार, फिल्म प्रोड्यूयर ने साथ सोने की कही थी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अंकिता अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और डांस वीडियोज के जरिये सोशल मीडिया पर खूब सर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच अभिनेत्री एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, अंकिता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि करियर के शुरुआती दिनों में एक फिल्म प्रोड्यूसर ने उन्हें कास्टिंग काउच के लिए मजबूर किया था जिसपर अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया था।
2 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
फिल्मों की यह चकाचौंध भरी दुनिया दूर से जितनी अच्छी लगती है असल में वह बेहद खोखली नजर आती है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच एक ऐसा घिनौना सच है जिसका शिकार कई कलाकार हुए हैं। अब अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने इसे लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अंकिता ने बताया कि फिल्मों में आने के लिए उन्हें एक फिल्म प्रोड्यूसर ने कास्टिंग काउच के लिए मजबूर किया था जिसका उन्होंने मुंह तोड़ जवाब दिया था।
3 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने बताया कि, 'जब मैं केवल 19-20 साल की थी तो मुझे साउथ फिल्मों के लिए बुलाया गया था। उस दौरान एक आदमी ने मुझे कमरे में बुलाया और कहा कि हम आपसे कुछ पूछना चाहते हैं। उसके बाद वह बोला, 'आपको समझौता करना पड़ेगा।' तब मैं कमरे में अकेली थी तो हिम्मत दिखाई और पूछा, 'ठीक है बताइए किस तरह का समझौता करना होगा मुझे? क्या मुझे पार्टियों में जाना होगा या डिनर के लिए?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
साथ ही अंकिता ने यह भी खुलासा किया कि जैसे ही उस व्यक्ति ने कहा कि आपको प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा तो अंकिता ने उनकी क्लास लगा दी। उन्होंने कहा कि शायद आपके प्रड्यूसर को सोने के लिए लड़की चाहिए न कि कोई टैलेंटेड लड़की। फिर मैं वहां से निकलने लगी तो उन्होंने मुझे सॉरी बोला और कहा कि मैं आपको अपनी फिल्म में लेने की कोशिश करूंगा। लेकिन मैंने मना कर दिया और बोला कि अगर अब आप मुझे फिल्म में लेना भी चाहोगे तो भी मैं नहीं करूंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से की थी जो सुपरहिट रहा था। 'पवित्र रिश्ता' के बाद अंकिता ने 'झलक दिखला जा' और 'कॉमिडी सर्कस' जैसे रियलिटी शोज में काम किया। करीब चार साल के ब्रेक के बाद अंकिता ने 2018 में कंगना रणौत के साथ फिल्म 'मणिकर्णिका' से धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।