सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों अंकिता ने कई इंटरव्यूज में सुशांत को लेकर खुलासे किए थे। इसके अलावा उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर भी निशाना साधा था। सुशांत के परिवार के साथ भी अंकिता खड़ी रही हैं। लेकिन हाल ही में जब सुशांत के इतर अंकिता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो दिवंगत अभिनेता के फैंस नाराज हो गए।
अंकिता लोखंडे के डांस वीडियो पर भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, कहा- 'ये करना जरूरी है अभी?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो फिल्म लुटेरे का गाना 'संवार लूं' पर साड़ी पहने डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा, ‘साड़ी डांस और अच्छा संगीत….क्या कॉम्बिनेशन है।’
अंकिता लोखंडे का ये वीडियो कई सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। खासकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस बात से खास नाराज दिखे। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या अंकिता, सुशांत सिंह राजपूत को भूल गईं। ये करना जरूरी है अभी? सुशांत को न्याय मिल जाए फिर करना जो भी हो।'
एक और यूजर ने लिखा, 'मैं आपको इस तरह देखकर बहुत खुश हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि आपको अभी इस तरह के वीडियो पोस्ट नहीं करने चाहिए क्योंकि हम अभी भी सुशांत के लिए न्याय का इंतजार कर रहे हैं। हमें जानते हैं कि आप सुशांत को हमसे ज्यादा प्यार करते हैं। कृपया उनको न्याय दिलाने की लड़ाई को जारी रखें।'
Saree Dance and good music 🎵 What a combination 💓
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
बीते दिनों अंकिता लोखंडे ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था, 'आखिर में लोग आपको वैसे भी जज करेंगे। इसलिए दूसरों को इंप्रेस करने के लिए अपना जीवन ना जिएं, केवल खुद को इंप्रेस करने के लिए अपनी जिंदगी जिएं।'
Mirzapur 2 Review: कालीन भैया ने लौटते ही जमाया पुराना रुआब, निगाहें इस बार ‘स्त्री शक्ति’ पर