अंबानी परिवार ने हाल ही में अपनी नई बहू का धमाकेदार स्वागत किया है। अनिल अंबानी और अभनेत्री टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी ने कृशा शाह से शादी कर ली है। शादी के बाद अंबानी परिवार ने अपनी नई बहू के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। उनकी शादी का रिसेप्शन सोमवार रात करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। शादी की तस्वीरों के बाद अब इनके रिसेप्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
Anmol Ambani Wedding Reception: डिजाइनर साड़ी में नजर आईं अंबानी परिवार की बहू, शाही लुक में लग रहीं बेहद खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में अनमोल और कृशा की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं। शोभा डे ने अपने इंस्टाग्राम पर समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पार्टी के लिए कृशा ने डिजाइनर साड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने एक स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स कैरी किए। कृशा ने लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं अनमोल ने सफेद शर्ट के साथ नीले रंग का ब्लेजर और पैंट पहना था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं टीना अंबानी लाल कढ़ाई वाले एथनिक आउटफिट में सुंदर लग रही थीं।
इन तस्वीरों के साथ ही रिसेप्शन की एख वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कृशा और उनकी बहन डांस करती हुई दिख रही हैं। यह वीडियो कॉकटेल पार्टी की लग रही है। इसमें ये दोनों काफी खुश लग रही हैं।
अनमोल और कृशा ने पिछले साल दिसंबर में सगाई कर ली थी। इनकी शादी में अमिताभ बच्चन और उनके परिवार समेत बॉलीवुड से कई हस्तियां शामिल हुईं। इन हस्तियों ने इस जोड़े को अपना आर्शीवाद दिया।
शादी के प्री-वेडंग फंक्शन से लेकर शादी तक की तस्वीरें खूब वायरल हुई। शादी में कृशा लाल रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं, इसके साथ ही ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में अनमोल भी काफी हैंडसम लग रहे थे।