'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'मैं प्रेम की दिवानी हूं', 'विवाह' जैसी फैमिली ड्रामा फिल्में तकरीबन हर किसी ने देखी हैं। हर शख्स की जिंदगी में ऐसा दौर रहा है, जब ये फिल्में उसकी पसंदीदा हुआ करती थीं। आज इन्हीं फिल्मों के निर्देश और निर्माता सूरज बड़जात्या का जन्मदिन है। यूं तो फिल्में सुपरस्टार के नाम से चलती हैं, लेकिन 1990 में सूरज बड़जात्या का क्रेज इस कदर था कि लोग उनके नाम से फिल्मों को पहचानते थे और उनके रिलीज होने का इंतजार करते थे। इतना ही नहीं सूरज बड़जात्या ने ही बॉलीवुड को सलमान खान जैसा सुपरस्टार दिया है। हालांकि मैंने प्यार किया के लिए सलमान सूरज बड़जात्या की पहली पसंद नहीं थे।
Sooraj Barjatya Birthday: ‘मैंने प्यार किया’ के लिए सलमान नहीं थे सूरज बड़जात्या की पहली पसंद, 33 सालों में बना पाए केवल 7 फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो देखकर ही कर दिया था रिजेक्ट
‘मैंने प्यार किया’ से लेकर ‘हम साथ-साथ हैं’ तक सूरज बड़जात्या ने अपनी 60 फीसदी फिल्मों में सलमान खान को ही बतौर हीरो कास्ट किया है। हालांकि सलमान खान को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए सलमान सूरज की पहली पसंद नहीं थे। बताया जाता है कि इस फिल्म की कास्टिंग के दौरान सूरज ने सलमान खान की फोटो देखकर ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।
इस वजह से हुई सलमान खान की कास्टिंग
सूरज बड़जात्या का मानना था कि सलमान खान 'मैंने प्यार किया' के लिए काफी छोटे हैं। सूरज बड़जात्या ने सलमान खान का स्क्रीन टेस्ट भी लिया, लेकिन वह सलमान के लुक से संतुष्ट नहीं हो पा रहे थे। इसलिए उन्होंने अपनी खोज जारी रखी। कास्टिंग के दौरान सलमान खान ने सूरज बड़जात्या को सलाह देना शुरू किया। वह कास्टिंग में निर्देशक की मदद करने लगे। सलमान खान का यह अवतर सूरज बड़जात्या को काफी पसंद आया। हालांकि 'मैंने प्यार किया' के लिए सूरज ने फराज का चुनाव किया। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से फराज को यह फिल्म छोड़ दी और सूरज बड़जात्या ने प्रेम के किरदार के लिए सलमान खान को साइन कर लिया।
33 सालों में बना पाए केवल 7 फिल्में
राजश्री प्रोडक्शन की शुरुआत करने वाले तारा चंद बड़जात्या के पोते और मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या के बेटे सूरज बड़जात्या ने महेश भट्ट के असिस्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। कुछ सालों की ट्रेनिंग के बाद साल 1989 में उन्होंने पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' बनाई, जिसने न केवल सलमान खान को सुपरस्टार बनाया, बल्कि इंडस्ट्री में सूरज बड़जात्या का नाम भी चमका दिया। सूरज बड़जात्या ने अपने 33 सालों के करियर में महज 7 फिल्में ही बनाईं हैं। जानकारों का कहना है कि सूरज बड़जात्या हमेशा एक परफेक्ट फिल्म बनाने का प्रयास करते हैं और काफी समय लेकर एक फिल्म का निर्माण करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने कुछ ही फिल्में बनाई हैं।
ये हैं सूरज बड़जात्या की फिल्में
- 1989 - मैंने प्यार किया
- 1994 - हम आपके हैं कौन
- 1999 - हम साथ-साथ हैं
- 2003 - मैं प्रेम की दिवानी हूं
- 2006 - विवाह
- 2008 - एक विवाह - ऐसा भी
- 2015 - प्रेम रतन धन पायो
- 2022 - अनचाय
बता दें कि एक विवाह ऐसा भी को छोड़कर अन्य सभी फिल्मों की पटकथा भी सूरज बड़जात्या ने ही लिखी है। इसके अलावा उन्होंने सभी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।