{"_id":"62146baa7a2b2227b80b89b9","slug":"raveena-tandon-anil-thadani-wedding-anniversary-unseen-pictures-from-their-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wedding Anniversary: लाखों लोगों का दिल तोड़ जब रवीना बन गई थीं अनिल थडानी की दुल्हन, देखिए 18 साल पुराना वेडिंग एलबम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Wedding Anniversary: लाखों लोगों का दिल तोड़ जब रवीना बन गई थीं अनिल थडानी की दुल्हन, देखिए 18 साल पुराना वेडिंग एलबम
सलमान खान के साथ 'पत्थर के फूल' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं रवीना टंडन की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। रवीना ने 2004 में अनिल थडानी से शादी कर ली थी। साल 2003 के नवंबर में दोनों ने सगाई की थी। दोनों की शादी उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में पंजाबी और सिंधी रीति रिवाज से हुई थी। आज दोनों की शादी को 18 साल पूरे हो गए हैं। चलिए इस खास मौके पर आपको दिखाते हैं रवीना की शादी की तस्वीरें...
साल 2003 में रवीना टंडन ने अनिल थडानी को डेट करना शुरू किया। अनिल रवीना की फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर थे। साल 2003 में रवीना टंडन के जन्मदिन के मौके पर अनिल ने उनको शादी के लिए प्रपोज किया और रवीना ने 'हां' कह दिया था।
रवीना मंडप में 100 साल पुरानी डोली में आई थीं। अपने इस खास दिन उन्होंने लाल कलर का हैवी लहंगा पहना हुआ था। वहीं, अनिल गोल्डन कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
अनिल थडानी की लाइफ में रवीना दूसरी पत्नी बनकर आई थीं। अनिल की पहली शादी नताशा से हुई थी। हालांकि रवीना से शादी के लिए अनिल ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था।
हर लड़की की तरह रवीना की इच्छा थी कि उनकी शादी धूमधाम से हो। रवीना और अनिल ने भी शाही अंदाज तरीके से सात फेरे लिए थे। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।