{"_id":"6586dbd368cee1633f0949ef","slug":"annaprashan-of-bappa-lahiri-son-shivay-many-stars-attended-the-ceremony-see-here-photos-2023-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bappa Lahiri Son Annaprashan: बप्पा बी लहरी के बेटे शिवाय का हुआ अन्नप्राशन, समारोह में शामिल हुए कई सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bappa Lahiri Son Annaprashan: बप्पा बी लहरी के बेटे शिवाय का हुआ अन्नप्राशन, समारोह में शामिल हुए कई सितारे
प्रसिद्ध संगीतकार बप्पा बी लहरी और उनकी पत्नी तनीषा लहरी के बेटे शिवाय लहरी का अन्नप्राशन मनाया गया है। इस अवसर पर रीमा लहरी, गोविंद बंसल, रेगो बी, अलका याग्निक, सुदेश भोंसले, अशोक पंडित, सुभाष, इला अरुण, शान, देबू मुखर्जी, नंदिता पुरी, समीर अंजन, नीतू चंद्रा, हर्ष वर्मा, माला, पूनम ढिल्लों, सुमोना चक्रवर्ती, शांता कपूर, पायल कपूर, आकृति कक्कड़ समेत अन्य सितारे उपस्थित रहे।
2 of 5
बप्पा बी लहरी के बेटे का अन्नप्राशन समारोह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जाने-माने संगीतकार बप्पा बी लहरी और उनकी पत्नी तनीषा लहरी ने अपने प्यारे बेटे शिवाय लहरी का अन्नप्राशन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। यह पारंपरिक चावल समारोह, एक बच्चे के जीवन में एक महत्वपूर्ण समारोह है। आज 22 दिसंबर, 2023 को मुंबई में उनके आवास पर यह खुशी-खुशी यह समारोह मनाया गया। दिवंगत गायक बप्पी लहरी के पोते शिवाय लहरी को पहली बार ठोस भोजन का स्वाद चखाने के लिए लहरी परिवार के करीबी दोस्त और शुभचिंतक शामिल हुए।
बप्पा बी लहरी के बेटे का अन्नप्राशन समारोह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि अन्नप्राशन समरोह एक बेहद ही महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में बच्चे को विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों से परिचित कराया जाता है। अन्नप्राशन समारोह दूध छुड़ाने की प्रक्रिया की शुरुआत का प्रतीक है। इससे पहले बच्चे सिर्फ दूध ही पीते हैं। यह बेहद ही खुशी का पल होता है। खासतौर पर एक माता-पिता के लिए यह दिन बेहद ही आनन्दमय करने वाला होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बप्पा बी लहरी के बेटे का अन्नप्राशन समारोह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संगीत की दुनिया के उस्ताद कहे जाने वाले बप्पा बी लहरी और उनकी पत्नी तनीषा लहरी इस खुशी के मौके को अपने प्रियजनों के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्साहित नजर आए। इस कार्यक्रम में लहरी परिवार की परंपरा, संस्कृति और प्रेम का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण देखने को मिला। बड़ी ही खुशी के साथ सभी करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच दोनों ने अपने बच्चे का अन्नप्राशन किया।
विज्ञापन
5 of 5
.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरवान्वित पिता और जाने-माने संगीतकार बप्पा बी लहरी ने इस अवसर पर बड़ी ही खुशी के साथ कहा, अन्नप्राशन सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं है। यह परंपरा और प्रेम की सहानुभूति है। एक ऐसा दिन जो शिवाय द्वारा दुनिया के स्वादों का पहला स्वाद चखने का एक प्रतीक है। माता-पिता के रूप में तनीषा और मुझे संस्कृति और पोषण के सामंजस्यपूर्ण मिश्रण में अपने बेटे की यात्रा को देखकर बहुत खुशी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।