{"_id":"6586c6c643f99bd61d0c68be","slug":"dibakar-banerjee-reveals-why-he-will-not-work-with-stars-like-shah-rukh-khan-and-ranbir-kapoor-know-the-reason-2023-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dibakar Banerjee: खबरो में बने रहने के लिए दिबाकर ने उछाला शाहरुख, रणबीर का नाम, बोले- 'महसूस होती है बोरियत'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dibakar Banerjee: खबरो में बने रहने के लिए दिबाकर ने उछाला शाहरुख, रणबीर का नाम, बोले- 'महसूस होती है बोरियत'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 23 Dec 2023 05:09 PM IST
सार
शाहरुख खान के साथ काम करने के बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने तीन महीने की वर्कशॉप के लिए स्टार की संभावित अनिच्छा का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें संदेह है। इसके साथ ही उन्होंने सौ करोड़ क्लब की बदलती गतिशीलता को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
1 of 5
दिबाकर बनर्जी और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिबाकर बनर्जी की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में होती है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। पिछले काफी वक्त से दिबाकर बनर्जी के पास कोई भी काम नहीं है। आखिरी बार उनके निर्देशन में बनी फिल्म संदीप और पिंकी फरार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। यह फिल्म कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अहम किरदार में नजर आए थे। हाल ही में खबरों में रहने के लिए दिबाकर बनर्जी ने शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार पर तोहमत लगाई है। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख और रणबीर जैसे सितारों के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने इन सितारों के स्टार सिस्टम को बोरिंग करार दिया है।
2 of 5
दिबाकर बनर्जी
एक बातचीत के दौरान दिबाकर बनर्जी ने स्टार सिस्टम के स्टाइल को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'काल्पनिक रूप से मैं शाहरुख खान से कहूंगा कि शाहरुख, हमें तीन महीने की वर्कशॉप करनी होगी। तो वह कहेंगे मैं यह करूंगा, मैं अभी आता हूं और वह जाएंगे पर वापस नहीं आएंगे। स्टार सिस्टम का मतलब यह है कि मैं एक स्टार हूं और मेरा आपके साथ एक सीन है। मैं यह कर रहा हूं, मैं आपके साथ सीन कर रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'तो, मेरा मतलब है कि आप सभी सितारों को ऐसा करते हुए देख सकते हैं। अब मुझे उसमें थोड़ी बोरियत महसूस होती है।' इसके अलावा उनसे सवाल किया गया कि रणबीर कपूर और रणवीर सिंह स्टार सिस्टम का पालन करते हैं। इस पर उन्होंने कहा, हां, वह दोनों भी पूरी तरह से स्टार सिस्टम का पालन करते हैं।
बातचीत के दौरान उन्होंने राजकुमार राव की प्रतिभा की भी सराहना की और उनके साथ दोबारा काम करने में रुचि जताई। निर्देशक ने स्पष्ट किया कि शाहरुख जैसे सितारों का जिक्र करते समय वह उनकी प्रसिद्धि के स्तर के बारे में बात नहीं कर रहे थे, बल्कि उन व्यक्तियों के बारे में बात कर रहे थे, जिन लोगों का दर्शकों के साथ मजबूत संबंध है। फिर भले ही फिल्म कुछ भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिबाकर बनर्जी
इसके साथ ही दिबाकर बनर्जी ने यह भी बताया कि सौ करोड़ क्लब ने स्वतंत्र फिल्मों को कैसे प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि 2010 में एलएसडी पर काम करने के दौरान उन्होंने पहली बार 100 करोड़ क्लब के बारे में सुना था। यह सिनेमा के इतिहास का काफी दिलचस्प हिस्सा है कि 100 करोड़ क्लब और दर्शकों को यह बताना कि इस फिल्म ने 100 करोड़ कमाए हैं, इसलिए आपको यह फिल्म वहीं से शुरू करके देखनी चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
दिबाकर बनर्जी
2006 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले निर्देशक दिबाकर बैनर्जी का नाम उन डायरेक्टर्स की सूची में गिना जाता रहा है, जिन्होंने बॉलीवुड में उल्लेखनीय बदलाव लाने की कोशिश की थी। उन्होंने मुंबई के आस-पास की कहानियों के बड़े पर्दे पर उतारा, उन्होंने 'खोसला का घोसला', 'एलएसडी' जैसी बेहतरीन फिल्में दी। हालांकि एक वक्त पर दिबाकर बैनर्जी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने लगीं थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।