बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर अक्सर ही बहस देखने को मिलती रहती है। आउटसाउडर और इनसाइडर की इस जंग के कई सारे पक्ष हैं। इंडस्ट्री में कई सारे स्टारकिड्स ऐसे भी हैं, जो जाना-पहचाना नाम हैं और उनके अभिभावक भी अपने जमाने के मशहूर सितारे रह चुके हैं। लेकिन, आज हम आपकों उन सेलिब्रिटी के बारे बताएंगे, जिनके पिता का हिंदी सिनेमा से नाता तो रहा है, लेकिन इंडस्ट्री में उन्होंने पहचान अपने दम पर बनाई है। इनमें अजय देवगन से लेकर विक्की कौशल तक का नाम शामिल है, जिनके पिता इंडस्ट्री में स्टंटमैन और एक्शन डायरेक्टर के रूप काम करते थे।
B-Town: हिंदी सिनेमा के इन निर्देशकों के बेटों ने इंडस्ट्री में कमाया बड़ा नाम, अपने दम पर बनाई एक अलग पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही अजय देवगन ने अपने पिता के इंडस्ट्री में एक्शन डायरेक्टर बनने की कहानी का खुलासा किया। कॉफी विद करण में मेहमान बनकर पहुंचे अजय ने बताया कि जब उनके पिता 13 साल के थे तो वह अपने घर से भागकर मुंबई आ गए थे। उनके पास न कोई काम था और न ही रहने की जगह। इस दौरान किसी ने उन्हें कार धोने के बदले में कार में सोने देने की बात कही। फिर वो यहां कारपेंटर बन गए।
कुछ वक्त बितने के बाद वह एक गैंग का हिस्सा बन गए। एक दिन उनके पिता का सड़क पर किसी से झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डायरेक्टर रवि खन्ना ने उन्हें लड़ते हुए देखा और लड़ाई खत्म होने के बाद अपने पास बुलाया। रवि खन्ना ने मेरे पिता से कहा, 'तुम लड़ते अच्छा हो कल मुझे आकर मिलो।' इसके बाद मेरे पिता की इंडस्ट्री में कहानी शुरू हुई।
बॉलीवुड के चर्चित एक्शन मूवी डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पिता एमबी शेट्टी भी फेमस एक्शन डायरेक्टर थें। 70 के दशक में एमबी शेट्टी ने कई फिल्मों के लिए एक्शन डायरेक्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में विलेन की भूमिका भी निभाई। लेकिन, उनके टीम के स्टंटमैन की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा और कुछ वक्त बाद ही उनकी भी मौत हो गई।
पिता के मौत के बाद रोहित के परिवार आर्थिक हालात बहुत खराब हो गई। उनकी मां ने जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करके घर चलाया। पिता की ही तरह रोहित का झुकाव भी फिल्मों में एक्शन करने को लेकर रहा। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत करके इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और आज रोहित शेट्टी इंडस्ट्री के चर्चित मूवी डायरेक्टर्स में शुमार हैं।
इसके बाद इस लिस्ट यंग सुपरस्टार विक्की कौशल का नाम आता है। फिल्म 'मसान' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विक्की आज इंडस्ट्री के पापुलर सितारों में शुमार हैं। उन्होंने बहुत कम समय अपने काबिलियत के बदौलत इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली। 'राजी', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और हाल ही में रिलीज हुई 'सैम बहादुर' के लिए विक्की के अभिनय की खूब चर्चा रही।
बता दें कि विक्की के पिता शाम कौशल भी एक चर्चित स्टंटमैन और एक्शन डायरेक्टर हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज निर्देशकों के साथ काम किया और कई बड़े सितारों के लिए एक्शन सीन डायरेक्ट किए। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डंकी' में विक्की कौशल के लिए एक एक्शन सीन डायरेक्ट किया है।
Dunki: कॉलेज खत्म होने के बाद ही शाहरुख के साथ काम करने वाले थे हिरानी, फिर क्यों लगे 20 साल? अब हुआ खुलासा..