{"_id":"65869e1e75420854140364aa","slug":"simone-arora-son-wedding-hrithik-arrived-with-saba-azad-sussanne-khan-also-seen-with-boyfriend-arsalan-2023-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: सिमोन अरोड़ा के बेटे की शादी में सबा का हाथ थामे दिखे ऋतिक, बॉयफ्रेंड संग सुजैन खान भी आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan: सिमोन अरोड़ा के बेटे की शादी में सबा का हाथ थामे दिखे ऋतिक, बॉयफ्रेंड संग सुजैन खान भी आईं नजर
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म को लेकर उनके फैंस खूब एक्साइटेड है। वहीं, इस बीच शुक्रवार को सिमोन अरोड़ा के बेटे के वेडिंग सेरेमनी में ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आएं। कार्यक्रम में एक दूसरे के साथ दोनों सितारे काफी खूबसूरत लग रहे थें। वहीं, ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान भी अपने ब्यॉवफ्रेंड अर्सलान के साथ कार्यक्रम में पहुंची। बता दें कि सिमोन सुजैन खान की बहन है, जिनके बेटे के शादी में ये दोनों सितारें नजर आएं।
2 of 5
ऋतिक रोशन और सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
मुबंई के जूहू में आयोजित इस कार्यक्रम में ऋतिक ब्लैक आउटफिट में काफी डैसिंग लग रहे थे। वहीं, पीले रंग के रेट्रो लुक में सबा आजाद भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। जबकि, सुजैन खान व्हाइट और गोल्डेन लहंगे में नजर आई। मीडिया के कैमरे में ये सभी सितारें कार्यक्रम से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए। इसके अलावा कार्यक्रम में जायेद खान, फरदीन खान और इंडस्ट्री के कई चर्चित हस्तियां भी नजर आईं।
3 of 5
सुजैन खान और अर्सलान गोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुजैन खान से अलग होने के कुछ वक्त के बाद ही ऋतिक सबा आजाद के साथ नजर आने लगे थें। कुछ महीनों में ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे का हाथ थामे पब्लिक प्लेस और फैमिली फंक्शन में दिखने लगें। वहीं, सुजैन खान भी इस दौरान एक्टर अर्सलान गोनी के साथ नजर आने लगी। एक दूसरे से अलग होने के बाद एक साथ ऋतिक और सुजैन की अपने-अपने पार्टनर्स के साथ छुट्टियां मनाने की खबर भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल, ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में बने हुए। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक के अलावा, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में है। फिल्म फाइटर को लेकर फैंस में जबरदस्त हाइप बना हुआ है, जिसके एक-एक अपडेट पर फैंस का जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके गाने तक को लोगों ने खूब पसंद किया है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को फिल्म का दूसरा गाना 'इश्क जैसा कुछ' रिलीज किया गया, जिसे यूट्यूब पर महज 22 घंटे में 18 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा। इस गाने में ऋतिक और दीपिका की जबरदस्त हॉट केमेस्ट्री आग लगा रही है। फाइटर से दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे है, जिसे देखने के लिए फैंस खूब एक्साइटेड है। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमा हाल में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।